विधायक कैड़ा ने विधानसभा में उठाया बंदरों की समस्या, कहा- किसान खेती नहीं कर पा रहा, पलायन को है मजबूर
बंदरो की वजह से कास्तकार खेती करना नहीं चाह रहा है। कहा कि किसान दिन रात मेहनत कर फसल को उगता है तो वहीं उनकी उगाई फसल को तराई से छोड़ हुए बंदर नष्ट कर दे रहे हैं। बंदरो को मैदानी क्षेत्र से लाकर पहाड़ में छोड़ा जा रहा है।
जागरण संवाददाता, भीमताल : भीमताल विधान सभा के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्र से बंदरों को पकड़ कर छोड़ा जा रहा है और यह बंदर पर्वतीय क्षेत्र की फसल को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह प्रकरण विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा में उठाया। विधायक ने सदन में प्रश्न काल के दौरान कहा कि ओखलकांडा,धारी, रामगढ़, भीमताल, कृषि प्रधान क्षेत्र है लेकिन बंदरो, के बढ़ते आतंक से किसान परेशान है।
बंदरो की वजह से कास्तकार खेती करना नहीं चाह रहा है। कहा कि किसान दिन रात मेहनत कर फसल को उगता है तो वहीं उनकी उगाई फसल को तराई से छोड़ हुए बंदर नष्ट कर दे रहे हैं। बंदरो को मैदानी क्षेत्र से लाकर पहाड़ में छोड़ा जा रहा है। अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब बंदर लोगो के घरों मै घुसकर ग्रामीणों को काट रहे हैं। महिलओं व बच्चों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विधायक ने सरकार से भीमताल विधानसभा के चारों ब्लाकों के मध्य में बन्दर बाड़ा बनाने की मांग की। विधायक ने फसल बर्बाद कर रहे सुवरों को भी मारने का आदेश देने की मांग की, जिससे किसानो की समस्या का समाधान हो सके! विधायक ने सदन में नियम 300 के अंतर्गत सरकार को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड प्रदेश सहित भीमताल विधानसभा के अंतर्गत जल सस्थान में कार्य कर रहे पीटीसी कर्मचारी को 6 माह से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने रोटी का संकट हो रहा है विधायक ने सरकार से वेतन दिलाने की मांग की।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें