Move to Jagran APP

बेरहमी से पिटाई के बाद मानसिक रोगी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दो हैवानों ने दुष्कर्म से पहले किशोरी की बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं घृणित कृत्य के बाद दोनों अर्द्धनग्न अवस्था में किशोरी को जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 08:45 AM (IST)
बेरहमी से पिटाई के बाद मानसिक रोगी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
बेरहमी से पिटाई के बाद मानसिक रोगी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

हल्द्वानी, [जेएनएन]: दो दरिंदों को दिव्यांग व मानसिक रोगी किशोरी पर थोड़ी भी दया नहीं आई। हैवानियत इस कदर दिमाग में सवार थी कि दुष्कर्म से पहले दोनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं घृणित कृत्य के बाद दोनों अर्द्धनग्न अवस्था में किशोरी को जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

loksabha election banner

आठ मार्च की रात किशोरी घर से निकलने के बाद इंदिरानगर स्थित एक बरात घर में चली गई थी। बरात घर के बाहर खड़ी किशोरी पर नजर पड़ते ही गौला नदी में मजदूर करने वाले मूल चंद की हैवानियत जाग उठी। वह किशोरी को अगवा कर पैदल ही गौजाजाली की ओर ले गया। आंवलाचौकी गेट के पास पहुंचने पर मूल चंद ने मजदूर भूप सिंह को साथ ले लिया।

दोनों किशोरी को गौला के जंगल में ले गए। मानसिक रोगी होने के बावजूद किशोरी अपने साथ कुछ गलत होने की आशंका को भांप चुकी थी। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। किशोरी के सिर, चेहरे व शरीर पर आईं चोटें दोनों मजदूरी की हैवानियत की हद बयां कर रही थीं। दुष्कर्मी उसे जंगल में ही अर्द्धनग्न अवस्था में छोड़ गए। 

सीसीटीवी फुटेज से दुष्कर्मियों तक पहुंची पुलिस 

दुष्कर्मी मजदूरों को पकड़ने में बरात घर व एक अन्य स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे अहम साबित हुए। पुलिस ने इंदिरानगर स्थित बरात घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें किशोरी दिख गई। परिजनों व पुलिस की खोजबीन के दौरान देर रात किशोरी आंवलाचौकी गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास मिल गई थी। 

जांच में पता चला कि किशोरी के साथ दिख रहा युवक आंवलाचौकी गेट के पास रहने वाला ही गौला मजदूर मूल चंद है। शुक्रवार की शाम मूल चंद के हत्थे चढ़ते ही भूप सिंह के भी साथ होने का पता चला। इस पर भूप सिंह को भी दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: घुमाने के बहाने महिला को ले गया सहस्त्रधारा, होटल में किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: स्कूल वैन का इंतजार कर रही छात्रा से छेड़छाड़, साहस दिखाकर सिखाया सबक

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.