Move to Jagran APP

जो उठाते हैं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, उन्हें ले जाएं साथ: कैप्टन अभिमन्यु

जो देश सेना का सम्मान नहीं करता है वो देश मानचित्र से मिट जाता है। ये कहना है हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्युु का।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 09:35 PM (IST)
जो उठाते हैं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, उन्हें ले जाएं साथ: कैप्टन अभिमन्यु
जो उठाते हैं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, उन्हें ले जाएं साथ: कैप्टन अभिमन्यु

हल्द्वानी, [जेएनएन]: हरियाणा के वित्त व राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये हमने पाकिस्तान पर दबाव बनाया। वहीं सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाने वालों पर कैप्टन ने कहा कि ऐसे लोगों को भी सर्जिकल स्ट्राइक के समय ले जाया जाए, तभी इनको भरोसा होगा।

loksabha election banner

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन ने कहा कि हम अपने घरों में जवानों के कारण ही सुरक्षित हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। भारतीय जवानों का पराक्रम अदम्य रहा है। विश्व में जहां भी युद्ध हुए हैं, हमारे सैनिकों ने अपना खून बहाया है।

आजादी के बाद भारत में भी कई युद्ध हुए, जिसमें जवानों का अद्भुत शौर्य दिखा। भारत रत्न स्व. अटल जी ने परमाणु परीक्षण सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया था। प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश की रक्षा में राज्य का अलग ही कीर्तिमान है।

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश की सत्ता के लिए और सैनिकों के सम्मान के लिए मोदी को और मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर सेना ने लगाई सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी

यह भी पढ़ें: युद्ध अभ्यास: जंगी हेलीकॉप्टर से आतंकी ठिकानों पर उतरे कमांडो, आतंकवादियों को मार गिराया

यह भी पढ़ें: चीन सीमा पर आइटीबीपी व सेना कर रही ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.