Move to Jagran APP

खनन और राजस्व विभाग को मिली खामियां, दो स्टोन क्रशरों पर लगाया 27 लाख जुर्माना

विभाग की टीम ने जिले के स्टोर क्रशरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन किए जाने पर दोनों स्टोन क्रसरों पर कुल 27 लाख का जुर्माना लगाया गया। लंबे समय से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 09:18 AM (IST)
खनन और राजस्व विभाग को मिली खामियां, दो स्टोन क्रशरों पर लगाया 27 लाख जुर्माना
निरीक्षण में उनके क्रशर में 443 टन अवैध भंडारण पाया गया।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : खनन और राजस्व विभाग की टीम ने जिले के स्टोर क्रशरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन किए जाने पर दोनों स्टोन क्रसरों पर कुल 27 लाख का जुर्माना लगाया गया।लंबे समय से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि स्टोन क्रशर अवैध तरीके से कार्य कर रहे हैं। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने ई-रवन्ना वेबसाइट चैक किया। जिसके बाद स्टोन क्रशरों की कारगुजारी का पता चला। इधर शुक्रवार को राजस्व विभाग व खनन विभाग की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रमेश ङ्क्षसह गढिय़ा के बाराही स्टोन क्रशर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके क्रशर में 443 टन अवैध भंडारण पाया गया। उन पर विभाग ने तीन लाख 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

prime article banner

 इसके बाद विभागीय अधिकारियों के नवीन परिहार के ईस्ट देव स्टोन क्रशर गोलना में छापा मारा। यहां पर 6235 टन उपखनिज कम मिला। यह संभावना जताई गई कि यहां से अवैध तरीके से परिवहन किया गया है। ई रवन्ना बेवसाइट से चेक करने पर यह जानकारी लगाई गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विभाग ने स्टोन क्रशर पर 23 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निरीक्षण करने वाली टीम में उपनिदेशक खनन लेखराज, तहसीलदार पूजा शर्मा, विनोद बाराकोटी, नितेश कृष्ण, नंदन भारती मौजूद थे।

उपन‍िदेशक खनन लेखराज का कहना है कि लगातार निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। अवैध तरीके से कार्य करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अगर दोबारा पकड़े जाएंगे तो इनका पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.