Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2021 : 51 हजार दीयों से जगमग हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम

Dev Deepawali 2021 कार्तिक पूर्णिमा का पावन दिन। देव दीपावली का शुभ अवसर। चांद की सुनहरी आभा के बीच शुक्रवार शाम हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम 51 हजार दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। दीप जलाने हल्द्वानी के सुधी जन पहुंचे तो नजारा देखते ही बना।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 08:05 AM (IST)
Dev Deepawali 2021 : 51 हजार दीयों से जगमग हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम
Dev Deepawali 2021 : देव दीपावली पर 51 हजार दीयों से जगमग हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Dev Deepawali 2021 : कार्तिक पूर्णिमा का पावन दिन। देव दीपावली का शुभ अवसर। चांद की सुनहरी आभा के बीच शुक्रवार शाम हल्द्वानी का हृदय मिनी स्टेडियम 51 हजार दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। आस्था व श्रद्धा के दीप जलाने हल्द्वानी के सुधी जन पहुंचे तो नजारा देखते ही बना। मौका रहा दैनिक जागरण व हरिशरणम जन के भव्य व दिव्य दीपोत्सव का। 

prime article banner

हरिशरणम जन के प्रमुख रामगोविंद दास भाई जी ने आयोजन का भव्य स्वरूप दिया। महादेवगिरी संस्कृत महाविद्यालय के विद्वानों ने पंडित डा. नवीन चंद्र जोशी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार किया। इसी के साथ दीपोत्सव प्रारंभ हुआ। शहर में पहली बार हो रहे आयोजन का साक्षी बनने को हर कोई आतुर दिखा। तभी तो हाथ में दीया लेकर मिनी स्टेडियम में कतार सी लग गई। कुछ ही पल में 51 हजार दीयों से मिनी स्टेडियम रोशन हो उठा। आभा ऐसी कि मानो देवलोक धरती पर उतर आया हो।

इससे पूर्व दैनिक जागरण, श्री शनिदेवजी महाराज एवं नवग्रह मंदिर समिति की ओर से चित्रशिला धाम स्थित गौला नदी तट पर दिव्य गंगा आरती की गई। इस दौरान दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डा. राघवेंद्र चड्ढा ने कहा कि देव दीपावली का पावन आयोजन शहर को नई सांस्कृतिक पहचान देगा। समाचार संपादक आशुतोष सिंह ने कहा कि जागरण ने यह पहल की है। भविष्य में शहरवासियों पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन बिपिन गुप्ता ने किया।

देव दीपावली के माध्यम से दैनिक जागरण ने हम सभी के भावों को जागृत किया है। मिनी स्टेडियम का हर दीपक उन सभी के नाम है, जो देवभूमि को अपने पुण्य कर्मों से सींच रहे हैं। उन शहीदों के नाम भी जिन्होंने हम सभी की रक्षा के लिए बलिदान दिया।

श्री रामगोविंद दास भाई जी, प्रमुख हरिशरणम जन

देव दीपावली पर समाज में एकता, सद्भाव का यह आयोजन शहर के लिए महत्वपूर्ण है। स्टेडियम में आज हजारों दीये जले हैं। हर दीया एक आस है। इसमें सुनहरा भविष्य छिपा है। देव दीपावली पर सभी को बधाई। इस आयोजन के लिए दैनिक जागरण व हरिशरणम जन को बधाई। -सुमित हृदयेश, पूर्व अध्यक्ष, मंडी समिति

देव दीपावली पर ऐतिहासिक आयोजन है। यही हमारी सांस्कृतिक पहचान भी है। वैसे भी दीपोत्सव हमारी प्राचीन परंपरा है। इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को सकारात्मक संदेश जाता है। उनमें संस्कृति की समझ भी बढ़ती है। इसके लिए दैनिक जागरण बधाई का पात्र है। -हेमंत द्विवेदी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री

दीपों से दिव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग

स्टेडियम में दीपों से दिव्य व भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग यह दृश्य देख भावविभोर हो उठे। एक पल लगा कि भगवान शंकर स्वयं स्टेडियम में विराजमान हो गए हैं।

इनका रहा सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में दैनिक जागरण व हरिशरणम जन के साथ वैश्य महिला समिति, एक समाज श्रेष्ठ समाज व नगर निगम का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, सहायक नगर आयुक्त बिजेंद्र चौहान, स्वास्थ्य निरीक्षक अमोल असवाल, नवनीत राणा, रविशंकर जोशी, गौरव जोशी, योगेंद्र साहू, प्रज्ञान शर्मा, योगेश शर्मा, गोपाल पाल, तनुजा जोशी भी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.