Nainital weather forecast : कुमाऊं में छाए बादल, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताए बारिश के आसार
विदाई से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। गुरुवार तड़के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। बागेश्वर में सुबह बादल छाए हैं। नैनीताल हल्द्वानी में आंशिक बादलों के बीच धूप निकली है। वहीं मौसम बदलने से तापमान भी नीचे गिरा है।
हल्द्वानी, जेएनएन : विदाई से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। गुरुवार तड़के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। बागेश्वर में सुबह बादल छाए हैं। नैनीताल, हल्द्वानी में आंशिक बादलों के बीच धूप निकली है। वहीं मौसम बदलने से तापमान भी नीचे गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र दौर के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।
हल्द्वानी व आसपास के इलाकों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई। बुधवार को हल्द्वानी में 21 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है, जबकि अधिकतम तापमान अभी भी एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र दौर के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।