सरकारी धान क्रय केंद्र में भ्रष्टाचार को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
बिन्दुखत्ता के सरकारी धान क्रय केंद्र में किसानों से पैसा लेकर धान तुलवाने का वीडियों वायरल हो गया है।
संस, लालकुआ : बिन्दुखत्ता के सरकारी धान क्रय केंद्र में किसानों से पैसा लेकर धान तुलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद क्षेत्र के जागरूक किसानों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार में डूबे जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माग की है।
तहसील में पहुंचे बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि बिन्दुखत्ता के कालिका मंदिर में सरकारी धान खरीद केंद्र खुला हुआ है। वर्तमान समय में धान बेचने के सीजन के चलते किसानों द्वारा इस सरकारी धान क्त्रय केंद्र में धान बेचे जा रहे हैं। परंतु क्रय केंद्र में धान तुलवाने की एवज में वहा के जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा किसानों से सुविधा शुल्क की माग की जा रही है। जिससे क्षेत्र के कृषकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। किसानों ने धान क्रय केंद्र के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेश जोशी, सचिन रावत, दीपक जोशी, विपिन दानू, अमित जोशी, मोहन पाडे और राजा धामी आदि शामिल थे। मालूम हो कि धान क्रय केंद्र के कर्मचारी द्वारा धान तूलवाले की एवज में लिए जा रहे पैसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्रय केंद्रो पर किसानों के साथ हो रही अवैध वसूली से क्षेत्र के किसान आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर क्रय केंद्रो पर किसानों के साथ हो रही वसूली से किसान और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।