Move to Jagran APP

हल्द्वानी-पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम हुआ

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

By Edited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:02 PM (IST)
हल्द्वानी-पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम हुआ
हल्द्वानी-पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम हुआ
जासं, हल्द्वानी : राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। रविवार की सुबह तराई-भाबर में अनेक स्थानों पर हुई बारिश से मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। हल्द्वानी-पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे लुढ़क कर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है। तेज हवा के साथ हुई बारिश नैनीताल : तेज हवाओं के साथ बारिश से सरोवर नगरी में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। रविवार को मौसम ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। वीकेंड की सैर पर पहुंचे सैलानी होटलों में दुबके रहे। लगातार बारिश से नैनीझील का जलस्तर 11.55 मिमी. पहुंच गया है। पिछले 48 घंटे से वर्षा जारी है, जिससे यहां सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नालों के उफान पर रहने से मलबे के साथ कचरे के ढेर झील में समा गए। जल निकासी की व्यवस्था नही होने से कई सड़कें जलमग्न रही, जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार झील से जल निकासी के लिए अभी डेढ़ इंच पानी कम है। 12 फिट पहुंचते ही झील के चैनल खोल दिए जाएंगे। पिछले 36 घंटे के दौरान 60 मिमी बारिश हुई है। तापमान अधिकतम 18 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.