अयोध्या में राम मंदिर समर्पण निधि के लिए रुद्रपुर में निकली विशाल बाइक रैली
अयोध्या में राम मंदिर समर्पण निधि के जागरण के लिए विराट बाइक रैली निकाली गई। मोदी मैदान से निकली रैली में आरएसएस विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बाइक रैली के जरिए कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का चक्कर लगाया।
रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : अयोध्या में राम मंदिर समर्पण निधि के जागरण के लिए विराट बाइक रैली निकाली गई। मोदी मैदान से निकली रैली में आरएसएस, विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बाइक रैली के जरिए कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का चक्कर लगाया।
राम मंदिर के लिए जन-जन से समर्पण निधि का सहयोग लिया जा रहा है। राम मंदिर को भव्य बनाने के लिए देश की आम जनता से स्वेच्छा के आधार पर कम से कम 10 रुपये की निधि प्राप्त की जा रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार सुबह साढ़े 10 बजे मोदी मैदान में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से पूरे शहर का चक्कर लगाया।
मोदी मैदान से निकली बाइक रैली, तीन पानी चौक, भदईपुरा, रम्पुरा, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, माडल कालोनी, मलिक कालोनी, सिंह कालोनी, इंदिरा कालोनी, घास मंडी, काशीपुर बाइपास, सिविल लाइन, आवास-विकास, रविंद्र नगर, दरियानगर, किच्छा रोड, संजय नगर खेड़ा से वापस मोदी मैदान में बाइक रैली खत्म हुई।
आरएसएस के संपर्क प्रमुख विशाल खेड़ा ने बताया कि 15 जनवरी से पांच फरवरी तक समर्पण निधि एकत्र करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें देश के करीब 22 करोड़ परिवारों से समर्पण निधि प्राप्त करनी है। बाइक रैली के दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक नरेंद्र, महानगर प्रचारक त्रिभुवन, जिला कार्यवाहक बरीत सिंह, विहिप के विभाग संयोजक कुंवर सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, महापौर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ, अशोक जायसवाल, राम उजागिर, राहुल आदि मौजूद थे।