Move to Jagran APP

Top nainital news of the day, 27th July 2019 : नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स-2019 शुरू, छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, चार चीनी नागरिक गिरफ्तार

हल्‍द्वानी में नेशनल मार्शल आर्ट गेम्‍स की शुरुआत हुई है। इसके अलावा काशीपुर में बच्‍ची से मामा ने ही दुष्‍कर्म किया है। वहीं नेपाल सीमा पर पांच विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 07:14 PM (IST)
Top nainital news of the day, 27th July 2019 : नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स-2019 शुरू, छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, चार चीनी नागरिक गिरफ्तार
Top nainital news of the day, 27th July 2019 : नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स-2019 शुरू, छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, चार चीनी नागरिक गिरफ्तार

नैनीताल, जेएनएन : हल्द्वानी के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को चौथी राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ अभिनेता संजय मिश्र व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने किया। वहीं, ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में मामा ने अपनी छह वर्षीय भांजी से दुष्कर्म किया है। आरोपित घटना के बाद से फरार है। उधर, नेपाल बार्डर पर चार चीनी नागरिक व एक तिब्बती नागरिक को बिना वीजा-पासपोर्ट के इमीग्रेशन चेक पोस्ट पर पकड़ा गया है। पढि़ए प्रमुख खबरें...

loksabha election banner

अभिनेता संजय मिश्र व इंदिरा हृदयेश ने किया मार्शल आर्ट गेम्स का शुभारंभ

हल्द्वानी : शनिवार को चतुर्थ मार्शल आर्ट गेम्स-2019 का आज भव्य शुभारम्भ हो गया। उक्त खेलों का शुभारम्भ आज राजीव गांधी इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश एवं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा जी ने किया। इसमें 12 राज्यों करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मामा ने छह वर्षीय भांजी के साथ किया दुष्कर्म

काशीपुर : आइटीआइ थाना क्षेत्र निवासी छह वर्षीय ब'ची के साथ मां के ममेरे भाई ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। महेशपुर खैम, डूंगरपुर, थाना भगतपुर, मुरादाबाद उप्र निवासी अंकुर पुत्र मलखान की बहन की कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित शादी हुई है। आरोपित अंकुर ममेरा भाई है। शुक्रवार को वह और तहेरा भाई फुफेरी बहन के घर आए थे। जहां पर उन्होंने शराब पी थी। इस दौरान फुफेरी बहन की बेटी बाहर खेल रही थी। नशे में धुत अंकुर बाहर निकलकर चीज दिलाने के बहाने छह वर्षीय भांजी को खोखरा मंदिर ले गया। जहां पर उसने ब'ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है।

चार चीनी नागरिक व एक तिब्बती गिरफ्तार

चंपावत : फर्जी भारतीय वोटर आइडी के सहारे भारत से नेपाल भाग रहे चार चीनी युवकों के साथ एक तिब्बती नागरिक को चेक पोस्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए चीनी युवकों के पास पासपोर्ट व वीजा नहीं है। मुंबई पुलिस पूर्व में इन्हें पकड़ भी चुकी है। चारों चीनी नागरिक करीब पांच से छह माह से मुंबई में रह रहे थे। तिब्बती नागरिक के अनुसार यह नार्थ ईस्ट के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं और नेपाल के रास्ते चीन भागने की तैयारी में थे। तिब्बती नागरिक भी तीन चार माह से दिल्ली में रह रहा था। फर्जी वोटर आइडी बनाने के बाद वह उन्हें लेने मुंबई गया। एसपी के आदेश पर दिल्ली से भाषा समझने की टीम बनबसा पहुंची। इनके साथ कई खुफिया एजेंसियां भी बनबसा पहुंची हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.