विवाह समारोहों ने बढ़ाया कोरोना का खतरा
विवाह समारोहों के बढ़ने से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह है कि दिल्ली में मामले बढ़ने से कुमाऊं में भी खतरा बढ़ गया है।
जासं, हल्द्वानी: विवाह समारोहों के बढ़ने से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह है कि दिल्ली में मामले बढ़ने से कुमाऊं में भी खतरा बढ़ गया है। ऐसा इसलिए कि दिल्ली से लोगों का आवागमन अधिक है। इसलिए समारोहों को सीमित रखने की सलाह दी गई है। विवाह समारोहों में कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। इन समारोहों में मास्क पहनने, दो गज दूरी और सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। डाक्टरों का कहना है कि इस तरह की स्थिति खतरा बढ़ा सकता है। विवाह समारोहों के चलते दिल्ली से मूवमेंट बढ़ गया। अगर एक भी व्यक्ति पाजिटिव होता है तो वह कई लोगों को बीमारी फैला सकता है। ऐसे में समारोह को सीमित ही रखना बेहतर रहेगा।
डा. विवेकानंद सत्यवली, एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन विभाग, मेडिकल कालेज समारोहों के बढ़ने से निश्चित तौर पर कोरोना का खतरा बढ़ा है। अगर भोजन बनाने वाला ही संक्रमित हो तो वह कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
डा. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक, एसटीएच एक मरीज की मौत, 86 भर्ती
डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ ही कई बीमारियों से ग्रस्त थे। 22 नवंबर को भर्ती थे। मंगलवार को दम तोड़ दिया। वहीं इस समय अस्पताल में 86 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 45 की हालत गंभीर है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 37 नए मामले सामने आए हैं। बेस में प्रतिदिन 10 मामले आ रहे सामने
बेस अस्पताल में कोराना की जांच हो रही है। पैथोलाजी प्रभारी डा. ऊषा भट्ट ने बताया कि अब तक 350 से अधिक जांचें हो चुकी हैं। प्रतिदिन औसतन 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। कुछ समय से मामले बढ़े हैं।