बेहद दिलचस्प होगा व्यापार मंडल चुनाव
भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकाल के तीन वर्ष बीतने के बाद इन दिनों नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
संस, भीमताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकाल के तीन वर्ष बीतने के बाद इन दिनों नई कार्यकारणी के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। एक ओर जहां नगर पंचायत के परिसीमन के बाद सातताल और नौकुचियाताल बाजार भी अब इसमें सम्मलित हुए हैं तो वहीं इस बार अनुभवी व्यापारी नेताओं का मुकाबला युवा चेहरों से होने की संभावना है। इसके चलते चुनाव रोचक होने की संभावना है। जहां एक ओर पूर्व अध्यक्ष सौरभ रौतेला, पूर्व उपाध्यक्ष आशा आर्या के अध्यक्ष पद पर नाम आगे आ रहे हैं तो वहीं अक्की सेमवाल और मनोज दुर्गापाल भी नये चेहरे के रूप में जनसंपर्क में जुटे हैं। मालूम हो भीमताल के व्यापारी मतदान प्रणाली के तहत कार्यकारणी का चुनाव करते हैं।