Move to Jagran APP

विजय संकल्प रैली में लालकुआं नहीं पहुंचे मनोज तिवारी, केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने कही ये बात

भाजपा की विजय संकल्प रैली का सोमवार को लालकुआं पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 25 एकड़ कालोनी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 08:29 AM (IST)
विजय संकल्प रैली में लालकुआं नहीं पहुंचे मनोज तिवारी, केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने कही ये बात
विजय संकल्प रैली में लालकुआं नहीं पहुंचे मनोज तिवारी, केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने कही ये बात

संवाद सहयोगी, लालकुआं : भाजपा की विजय संकल्प रैली का सोमवार को लालकुआं पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। 25 एकड़ कालोनी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों का टीकाकरण कर कोरोना संक्रमण को रोकने का चुनौतीपूर्ण कार्य किया, वही लाखों निर्धनों को मुफ्त राशन मुहैया कराया। इससे पूर्व रैली का नगर के प्रवेश द्वार पर वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। फिर विजय संकल्प रैली प्रारंभ हुई। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमती हुई 25 एकड़ मैदान पर जनसभा में तब्दील हुई। रास्ते में जगह-जगह रैली का क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर रैली के संयोजक पुष्कर काला, विधायक नवीन दुम्का, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, भाजयुमो नेता दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट, दीपक जोशी, प्रकाश रावत, ललित आर्य, राजकुमार सेतिया, संजय अरोरा, धन ङ्क्षसह बिष्ट, राजलक्ष्मी पंडित, तारा पांडे, सर्वदमन ङ्क्षसह, राधेश्याम यादव, लक्ष्मण ङ्क्षसह जग्गी, चंदन बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नवीन पपोला, बॉबी सम्मल, मनोज बसनायत, दीवान बिष्ट मौजूद थे।

नहीं पहुंचे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के नहीं पहुंचने से कार्यकर्ता मायूस हो गए। जिस स्थान पर विजय संकल्प रैली आयोजित की गई थी वहां पूर्वांचल के काफी लोग रहते हैं। इसलिए उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन वह कार्यक्रम में नही पहुंच सके। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण मनोज तिवारी का हेलीकाफ्टर नही उड़ पाया।

आधे घंटे जाम में फंसी रैली

नगर के गौला रोड रेलवे बैरियर बंद होने के चलते आधा घंटे से अधिक समय तक विजय संकल्प रैली जाम में ही फंसी रही। जिसके चलते नगर की यातायात व्यवस्था बाधितहो गई। पुलिस प्रशासन ने रैली को देखते हुए शहर में सीपीयू तैनात की थी। इसके बावजूद आधा घंटे से अधिक समय तक नगर में जाम की स्थिति बनी रही। गौला रोड में अक्सर जाम की स्थित बनी रहने के चलते भाजपा महामंत्री राजकुमार सेतिया ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपते हुए लालकुआं रेलवे स्टेशन का शंटिंग प्वाइंट उक्त स्थान से स्थानांतरित करने की मांग की।

दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया दमखम

विजय संकल्प रैली के नगर में पहुंचने से पूर्व तमाम दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन कर दमखम दिखाया। पूर्व दर्जामंत्री हेमंत द्विवेदी ने नारायणपुरम स्थित अपने आवास से जुलूस निकाला वही भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने बिंदुखत्ता शहीद स्मारक से जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.