पाइंस के समीप घायल मिली मादा काकड़
जागरण संवाददाता, नैनीताल : भवाली मार्ग पर पाइंस के समीप एक मादा काकड़ घायलावस्था में मिली। घायल काकड
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 08:48 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 08:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल : भवाली मार्ग पर पाइंस के समीप एक मादा काकड़ घायलावस्था में मिली। घायल काकड़ के चारों पैर की हड्डी टूट गई तो मुंह से खून भी निकल रहा था।
शुक्रवार को शाम को वन कर्मियों को सूचना मिली तो बीट अधिकारी चंद्रशेखर जोशी, निमिष दानू, नंदन सिंह महिपाल सिंह व अन्य पहुंचे और तत्काल काकड़ को चिडि़याघर ले जाया गया। प्राणी उद्यान के क्षेत्राधिकारी प्रकाश जोशी ने बताया कि काकड़ का पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है, अलबत्ता जोड़ा कि उसकी हालत गंभीर बनी है। काकड़ को चोट कैसे लगी, फिलहाल यह वजह साफ नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें