जुलूस निकालते हुए महेश शर्मा पहुंचे स्वराज आश्रम
पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा ने नवाबी रोड से स्वराज आश्रम तक जुलूस निकाला।
जासं, हल्द्वानी : पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा ने नवाबी रोड से स्वराज आश्रम तक जुलूस निकाला। सैकड़ों समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए निकले। बारिश में भी समर्थकों में जबरदस्त जोश दिखा। इस दौरान जिला पूर्व पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा समेत तमाम ग्राम प्रधान व कार्यकर्ता शामिल थे। महेश ने कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्यता के लिए 1111 लोगों की सूची सौंपी है। हमेशा मेरे दिल में कांग्रेस रही है : महेश
महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने की परिस्थिति जो भी रही हो। वह अध्याय बुरा था। प्रकाश जी उस पन्ने को फाड़ दें। अब एक नई पारी की शुरुआत की है। भले ही मैं कंाग्रेस से अलग रहा, लेकिन मेरे दिल में कांग्रेस रही। पार्टी को मजबूत बनाने का करेंगे प्रयास : बोरा
हरेंद्र बोरा ने कहा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व विशेषक हरीश दुर्गापाल का आभार व्यक्त करता हूं, जिनको प्रयासों से मैं कांग्रेस में आया हूं। कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस देश का भविष्य : भाकुनी
वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने कहा कि कांग्रेस ही देश का भविष्य है। राहुल गांधी युवा नेतृत्व है। कांग्रेस ही युवाओं के लिए बेहतर काम करेगी। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। इसलिए मैंने कांग्रेस ज्वाइन की है। मंच के आगे आ गए कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं की भीड़ से मंच पूरी तरह भर गया। फिर भी तमाम नेता मंच पर बैठने के लिए प्रयास करते रहे। मंच के आगे भी बार-बार तमाम कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हो जा रही थी। मंच से हटने के लिए कहने पर भी तमाम कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए।