महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को योगी आदित्यनाथ के पिता से मुलाकात के दिन याद आए
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व सूबे पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने शोक व्यक्त किया है
नैनीताल, जेएनएन : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व सूबे पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि निधन का समाचार सुनकर कष्ट हुआ। मेरी मुलाकात उनसे उनके गांव हुई थी। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कॉलेज की स्थापना की थी। उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि आनंद सिंह बिष्ट को तबीयत खराब होने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।
आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा उन्हें डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था। बता दें कि योगी अादित्यनाथ चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके दो भाई कॉलेज में नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार हैं। योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढवाल के इस गांव से संन्यास और राजनीति का लंबा सफर तय कर चुके हैं।
यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहता है योगी का परिवार
रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे।
यह भी पढ़ें
नेपाली नागरिकों के लिए आगे आए सतपाल महाराज, केन्द्रीय मंत्र से भिजवाने की गुहार
कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा
उत्तराखंड में अब तीन जिले रेड जोन, शुरू होने वाले 70 उद्यमों पर लगा ग्रहण