Move to Jagran APP

मां बाराही धाम का खोलीखांड दुबचौड़ा मैदान बना तालाब, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले के मैदान पर खतरा

विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले के खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। मैदान में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से मैदान में पानी भरने से वह तालाब में तब्दील हो गया है। मैदान में करीब एक फिट पानी भर गया है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 04:02 PM (IST)
मां बाराही धाम का खोलीखांड दुबचौड़ा मैदान बना तालाब, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले के मैदान पर खतरा
पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरा मैदान नाले में तब्दील हो गया।

संवाद सूत्र, देवीधुरा (चम्पावत) : मां बाराही धाम में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले के खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। मैदान में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से मैदान में पानी भरने से वह तालाब में तब्दील हो गया है। मैदान में करीब एक फिट पानी भर गया है। मैदान में पानी भरने से दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  

loksabha election banner

रक्षाबंधन पर्व पर होने वाले बग्वाल मेले के लिए स्वदेश दर्शन हैरिटेज टूरिज्म सर्किट के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 15.81 करोड़ की लागत से मां बाराही धाम में मंदिर का सौंदर्यीकरण का काम किया गया। जिसका पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बीती 17 जनवरी को लोकार्पण भी कर चुके हैं। बीते दिनों हुई बारिश से मैदान में भरा पानी कार्य में घोर लापरवाही को दर्शाता है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरा मैदान नाले में तब्दील हो गया।

गुरुवार दिन में हुई बारिश के कारण  पूरे मैदान में एक फीट से अधिक पानी भरने के कारण मैदान पानी से लबालब भर गया। इससे एक ओर जहां मैदान के अस्तित्व को खतरा है वहीं दूसरी ओर इसके आसपास स्थिति मकानों और दर्शनार्थियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। चम्याल खाम प्रमुख गंगा सिंह व गहरवाल खाम प्रमुख गोपाल सिंह ने कहा कि अतिशीघ्र मैदान की पानी निकास की उचित प्रबंधन की जाय। यह मैदान ऐतिहासिक के साथ-साथ धार्मिक महत्व को भी रखता है। इसके उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.