Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : रक्षाबंधन पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार, जानें अगले चार दिन का पूर्वानुमान

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 व 24 अगस्त को मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान नैनीताल चम्पावत बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं कहीं पर गरज के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 06:07 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 06:07 AM (IST)
Kumaon Weather Update : रक्षाबंधन पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार, जानें अगले चार दिन का पूर्वानुमान
रक्षाबंधन पर कुमाऊं मंडल के अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दो दिन की सक्रियता के बाद मानसून फिर कमजोर पड़ता दिख रहा है। शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो कहीं गरज के साथ बौछार पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बारिश के लिहाज से मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है। विशेषकर रक्षाबंधन पर कुमाऊं मंडल के अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

loksabha election banner

हालांकि अगले दो दिन इसके थोड़े मजबूत रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 व 24 अगस्त को मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं कहीं पर गरज के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती है। 

हल्द्वानी में चला बारिश धूप का खेल 

शनिवार को हल्द्वानी में बारिश का धूप का खेल रहा। सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। नौ बजे बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई। सुबह 11 बजे और फिर दोपहर में एक बजे बाद गरज के साथ बौछार पड़ी। इससे तापमान में कमी आई है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार को कौसानी का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम 

हल्द्वानी          29.5           24.7

नैनीताल         19.2           17.6

रुद्रपुर            30.7          25.6

पंचेश्वर          25.7          20.7

जागेश्वर         22.7          17.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.