बजवाल के गुलदार को भी घोषित करें आदमखोर
भीमताल में ओखलकांडा के कूकना गांव के बजवाल तोक में तेंदुए के हमले में मारी गई युवती का हुआ पोस्टमार्टम।
संस, भीमताल : ओखलकांडा के कूकना गांव के बजवाल तोक में तेंदुए के हमले में मारी गई 18 वर्षीय युवती चंपा परगाई पुत्री प्रकाश परगाई का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में किया गया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम को भेज दिया गया है। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से तुषराड़ की तरह ही बजवाल गांव के तेंदुए को भी आदमखोर घोषित करने और उसको भी मारने के लिए शिकारियों के दल को भेजने की मांग की है। मालूम हो कि दो दिन के भीतर ओखलकांडा में तेंदुए ने दो लोंगों को मार डाला। पहली घटना तुषराड ग्राम सभा की थी। यहां तेरह वर्षीय नेहा को तेंदुए ने घर के समीप ही हमला कर मार दिया। वहीं गुरुवार की देर रात कूकना गांव में तेंदुए ने 18 वर्षीय युवती चंपा को अपना निवाला बना दिया।