Move to Jagran APP

पंत विश्वविद्यालय में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोगों ने किया वन विभाग से पत्राचार

बुधवार को वन विभाग की टीम वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी के नेतृत्व में पंत विवि परिसर क्षेत्र में पहुंची और जानकारी ली। साथ ही जहां पर तेंदुए का मूवमेंट दिखाई दिया था उसके आसपास के क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए के पंजे के निशान भी चेक किए।

By Prashant MishraEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 11:53 AM (IST)
पंत विश्वविद्यालय में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोगों ने किया वन विभाग से पत्राचार
वन विभाग पंत विवि क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक कर रहा है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पंत विवि परिसर में तेंदुए का मूवमेंट मिला है। विवि प्रशासन ने वन विभाग को मामले में पत्राचार भी किया है। जिसके बाद वन विभाग ने मौके पर जाकर तेंदुए की खोजबीन के साथ ही उसके पंजे के निशान भी खंगाले लेकिन नहीं मिला। फिलहाल वन विभाग पंत विवि क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक कर रहा है।

loksabha election banner

रुद्रपुर और पंतनगर क्षेत्र टांडा जंगल से सटा हुआ है। ऐसे में टांडा जंगल में रहने वाले हाथी, तेंदुआ, नील गाय समेत तमाम अन्य जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आते रहते हैं। करीब दो सप्ताह पहले टांडा जंगल से गुजरने वाले नैनीताल हाइवे पर हाथियाें का झुंड दिखाई दिया था। इसके बाद पंतनगर में भी हाथी दिखाई दिए थे। यही नहीं बीते दिनों पंतनगर, हल्दी के साथ ही सिडकुल के टाटा कंपनी के गेट नंबर चार में लोगों को तेंदुआ भी दिखाई दिया था। इसके बाद एक बार फिर से मंगलवार को पंतनगर विवि परिसर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। यह देख खेतों में काम करने वाले और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पंत विवि की ओर से वन विभाग को पत्राचार कर दी गई।

बुधवार को वन विभाग की टीम वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी के नेतृत्व में पंत विवि परिसर क्षेत्र में पहुंची और जानकारी ली। साथ ही जहां पर तेंदुए का मूवमेंट दिखाई दिया था, उसके आसपास के क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए के पंजे के निशान भी चेक किए। काफी कोशिश के बाद भी पंजे के निशान नहीं मिले। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि पंत विवि की ओर से पत्र मिला था। जिसके बाद पंत विवि परिसर में गश्त की गई लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। बताया कि पंतनगर क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.