वाहन से टकराने के बाद भीमताल झील में गिरने से तेंदुए की मौत, वनकर्मियों ने कब्जे में लिया
बीते मंगलवार की शाम को पंतननगर में वाहन की टक्कर के कारण मृत मिले तेंदुए के बाद ऐसा ही मामला भीमताल में भी सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुआ छिटककर भीमताल झील में जा गिरा।
भीमताल, जागरण संवाददाता : बीते मंगलवार की शाम को पंतननगर में वाहन की टक्कर के कारण मृत मिले तेंदुए के बाद ऐसा ही मामला भीमताल में भी सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुआ छिटककर भीमताल झील में जा गिरा। सुबह उसका फूला हुआ शव झील की ततह पर नजर आया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों से उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जंगल का दायरा सिमटने और वन्यजीवों की आबादी बढ़ने के कारण तेंदुए अब भोजन की तलाश में मानव बस्तियों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में मानव-वन्जीव संघर्ष और हादसे बढ़ रहे हैं। भीमतल में एक तेंदुआ वाहन से टकराकर झील में जा गिरा। सुबह लोगों ने जब झील में तेंदुए का शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर कर्मचारियों को भेजकर शव को रेस्क्यू किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत केसही काराणों का पता चल सकेगा।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें