देर रात तीनपानी के पास नहर में गिरी कार, चार घायल NAINITAL NEWS
तीनपानी बाईपास के पास सोमवार देर शाम ऑल्टो कार नगर में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : तीनपानी बाईपास के पास सोमवार देर शाम ऑल्टो कार नगर में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ का चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस बिंदुखत्ता निवासी गोविंद दानू को उसके घर छोडऩे गई थी। वापसी में पुलिस को ओपन यूनिवर्सिटी के पास एक कार नहर में लटकी दिखी।
मुखानी थानाध्यक्ष भगवान महर ने पुलिस टीम के साथ कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त कार में पांच लोग सवार थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक को मामूली चोट आई थी। घटनास्थल के पास सड़क व बिजली के खंभे में खूब ने धब्बे साफ दिख रहे थे। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती एक युवक की फारेस्ट कंपाउंड हीरानगर निवासी भानु बिष्ट (28) के रूप में हुई है। दो घायलों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हादसे के एक अन्य घायल का भी पता नहीं चल पाया। देर रात तक पुलिस शिनाख्त में लगी हुई थी। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : महिला डाक सहायक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवारीजन बदल रहे बयान