राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए कुशाग्र ने तोड़ दी अपनी गुल्लक
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के भव्य निर्माण के लिए देशभर में अभियान चल रहा है। समर्पण निधि में लोग खुलकर सहयोग कर रहे हैं। हर वर्ग इसमें बढ़चढ़कर सहयोग कर रहा है। नैनीताल में भी आर्थिक समयोग के लिए लोग आगे आ रहे हैं।
नैनीताल, जागरण संवाददाता : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के भव्य निर्माण के लिए देशभर में अभियान चल रहा है। समर्पण निधि में लोग खुलकर सहयोग कर रहे हैं। हर वर्ग इसमें बढ़चढ़कर सहयोग कर रहा है। नैनीताल में भी आर्थिक समयोग के लिए लोग आगे आ रहे हैं। दान की राशि एकत्र करने के लिए हर वार्ड में टीम बनाई गई है। शहर के 15 वार्ड में 15 टीम आर्थिक सहयोग जुटा रही है।
मल्लीताल मनकापुर निवासी सात साल के कुशाग्र पंत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संग्रह समिति को आर्थिक समयोग देने के लिए अपनी गुल्लक तोड़कर 2000 रूपये समर्पित कर दिए। हाईकोर्ट में अधिवक्ता सुयश पंत व ममता जोशी के बेटे कुशाग्र पंत ने यह निधि समर्पण समिति के सदस्य अरविन्द पडियार, मोहित साह आदि को प्रदान की। समिति सदस्यों ने नन्हे बालक कुशाग्र के समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं तिब्बती समुदाय के हर नागरिक की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया है। आएसएस के अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी व स्वयंसेवक इसमें लगे हैं। अभयान फरवरी तक चलेगा।