Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश में आएगी कमी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

कुमाऊं में शुक्रवार को आंशिक बादल छाने के साथ मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। हालांकि तापमान में अगले दो-तीन दिन राहत की उम्मीद है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 07:14 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 07:14 AM (IST)
Kumaon Weather Update: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश में आएगी कमी, जानें मौसम का पूर्वानुमान
अगले दो-तीन दिन तापमान सामान्य या उससे कम बना रह सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से कुमाऊं के लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से मौसम में और सुधार होने की संभावना है। 17 मई तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। कुमाऊं में शुक्रवार को आंशिक बादल छाने के साथ मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। हालांकि तापमान में अगले दो-तीन दिन राहत की उम्मीद है।

loksabha election banner

नैनीताल में छह डिग्री पहुंचा तापमान

बारिश के बाद मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। पर्यटक हिल स्टेशन नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में सुबह के समय गुनगुनी ठंड का अहसास हो रहा है। मैदानी इलाकों में भी पारे ने गर्मी से राहत देने का काम किया है। हल्द्वानी का तामपान सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो-तीन दिन तापमान सामान्य या उससे कम बना रह सकता है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी       29.0         17.9

नैनीताल      19.0           6.5

मुक्तेश्वर      15.5           8.1

अल्मोड़ा      28.0         11.3

चम्पावत      21.0           9.0

पिथौरागढ़    21.4         10.2

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.