Nainital Weather Forcast : मैदान में मौसम शुष्क, पहाड़ में छाएंगे बादल
कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार सुबह नैनीताल में धूप खिली है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में साफ मौसम के बीच चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है।
हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार सुबह नैनीताल में धूप खिली है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में साफ मौसम के बीच चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में आंशिक बादलों के बीच सूरज ने अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। वहीं अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले शनिवार को नैनीताल जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हल्द्वानी में दोपहर में तेज धूप निकली। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
कुमाऊं के स्टेशनों का अनुमानित तापमान
स्टेशन अधि. न्यून.
नैनीताल 22 19
अल्मोड़ा 26 19
बागेश्वर 28 20
हल्द्वानी 34 25
पंतनगर 35 26
चंपावत 25 18
मुक्तेश्वर 23 16