Move to Jagran APP

पहाड़ पर नशे में धुत होकर 70 किमी दौड़ा दी यात्रियों से भरी बस

20 सवारियां लेकर बस चालक दमुवाडुंगा हल्द्वानी निवासी मनोज द्विवेदी शराब के नशे में धुत था। वह हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर बागेश्वर जा रहा था। लोधिया में जहां वह पकड़ा गया तब तक करीब 70 किमी की दूरी तय कर चुका था।

By Prashant MishraEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 06:46 PM (IST)
पहाड़ पर नशे में धुत होकर 70 किमी दौड़ा दी यात्रियों से भरी बस
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : पहाड़ पर नशे का विस्तार बहुत तेजी से होता जा रहा है। स्कूली बच्चे, युवा से लेकर आम जन इसके शिकार आए दिन बनते हैं। पहाड़ पर आए दिन सड़क हादसों में कहीं न कहीं सर्वाधिक कारण नशा ही बनता है। ऐसे में नशा करने वाला अपने साथ ही न जाने कितने परिवारों को परेशानी में डालता है और लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं। उनकी कोई गलती भी नहीं होता। कितने परिवार उजड़ जाते हैं। गुरुवार को भी केएमयू बस चाल 20 सवारियां लेकर नशे में धुत होकर जा रहा था। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

loksabha election banner

बुधवार की देर शाम इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत और कांस्टेबल ललित बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केएमयू बस संख्या यूके 02 पीए 0047 को चेकिंग के लिए रोका। 20 सवारियां लेकर बस चालक दमुवाडुंगा हल्द्वानी निवासी मनोज द्विवेदी शराब के नशे में धुत था। वह हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर बागेश्वर जा रहा था। लोधिया में जहां वह पकड़ा गया तब तक करीब 70 किमी की दूरी तय कर चुका था। नशे में वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालने पर टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। टैक्सी यूनियन से वार्ता कर तीन टैक्सी वाहनों के माध्यम से सभी 20 यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। लोगों का कहना है कि अच्छा हुआ पकड़ा गया वर्ना कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

अलग-अलग घटनाओं में दो घायल

बागेश्वर जिले में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं मे दो घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर  दी है। सुबह मनकोट गांव से स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा भावना चौबे पुत्री कांति बल्लभ चौबे  ङ्क्षघघारतोला के पास एक ट्रक की चपेट में आ गई। उसके पैर और सिर पर चोट आ गई। शिक्षकों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार छात्रा अब ठीक है। शिक्षकों के अनुसार वह 11 वीं में पढ़ती है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी घटना में काफलीगैर निवासी 50 वर्षीय दरपान ङ्क्षसह की कार और डंपर आपस में भिड़ गए। घटना में दरवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कोतवाल को दोनों घटनाओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.