बागेश्वर में एआरटीओ आफिस के पास केएमओयू बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री हुए घायल
केएमओयू की बस संख्या यूके02पीए-0027 हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुई। करीब ढाई बजे मुख्यालय से पांच किमी दूर एआरटीओ आफिस के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : एआरटीओ आफिस के पास एक केएमओयू गाड़ी पलट गई। घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 13 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयोग से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
सोमवार को केएमओयू की बस संख्या यूके02पीए-0027 हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुई। करीब ढाई बजे मुख्यालय से पांच किमी दूर एआरटीओ आफिस के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकि यात्री व चालक ठीक बताए जा रहे हैं। उनको हल्की चोटें आई हैं।
केएमओयू की गाड़ी चालक हंसा गिरी की सूझ-बूझ से सड़क पर ही पलट गई। नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। अनियंत्रित गाड़ी मोड़ से नीचे गिरती तो 100 मीटर गधेरे में जाती। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। लेकिन सड़क पर ही गाड़ी पलटने से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि हालत स्थिर है। इलाज किया जा रहा है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें