किशोर उपाध्याय ने कहा, आपदा में मरने वालों के स्वजनों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड वनाधिकार मंच के संयोजक किशोर उपाध्याय का कहना है कि राज्य में आई भीषण आपदा लोगों को गहरे जख्म दे गई है। सरकार को इस तरह की आपदा से निपटने के लिए सर्वदलीय पहल करनी चाहिए।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड वनाधिकार मंच के संयोजक किशोर उपाध्याय का कहना है कि राज्य में आई भीषण आपदा लोगों को गहरे जख्म दे गई है। सरकार को इस तरह की आपदा से निपटने के लिए सर्वदलीय पहल करनी चाहिए। लखीमपुर खीरी में मृतकों को 50 लाख देने वाली सरकार आपदा में जान गंवाने वालों को दो-चार लाख में निपटाना चाहती है। उन्होंने आपदा में मरने वालों के स्वजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।
जिले के रामगढ़ ब्लाक में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद वापस लौटे किशोर उपाध्याय ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राच्य सरकार आपदा प्रबंधन और लोगों को राहत देने के लिए जरा भी गंभीर नहीं दिख रही है। पहले रैड़ी और अब रामगढ़ की आपदा ने आम जनमानस को झकझोर दिया है। राच्य का आपदा प्रबंधन भगवान भरोसे है। आपदा से प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। जिन लोगों के मकान टूट गए हैं या खतरे की जद में हैं उनका सेल्फ एसेसमेंट करा कर मुआवजा देना चाहिए। किशोर ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही जनता का विकास कर सकती है। वनाधिकार कानून से ही राच्य के लोगों को समृद्ध बनाया जा सकता है। वार्ता में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हुकुम सिंह कुंवर, सुरेश गौरी आदि मौजूद रहे।