काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब 23 जनवरी से करेगा खेल महोत्सव का आयोजन
काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 23 जनवरी से पहली बार खेल महोत्सव का आयोजन किया किया जाएगा। यह आयोजन 26 जनवरी तक चलेगा। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से महोत्सव की रूपरेखा को लेकर मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 23 जनवरी से पहली बार खेल महोत्सव का आयोजन किया किया जाएगा। यह आयोजन 26 जनवरी तक चलेगा। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से महोत्सव की रूपरेखा को लेकर मंगलवार को नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन कर्ता दीपक खत्री ने बताया कि महोत्सव बालक, बालिकाओं और महिलाओं के लिए होगा। हर वर्ग के बेस्ट खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिया जाएगा। जबकि विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल प्रदान किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी संजय बिष्ट ने बताया कि महोत्सव में बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में फुटबॉल, बालक-बालिका ओपन वर्ग में 1600 मीटर दौड़, अंडर-16 आयु वर्ग में 800 मीटर दौड़, अंडर-14 आयु वर्ग में 800 और 100 मीटर दौड़, अंडर-10 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ कराई जाएगी। इसके अलावा सभी उम्र की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर कॉम्पटीशन भी कराया जाएगा।
खेल महोत्सव काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में होगा। पत्रकार वार्ता में खेल महोत्सव के संरक्षक हरीश पांडे, क्लब के अध्यक्ष सुरेश डसीला, उपाध्यक्ष लीला कांडपाल, संरक्षक पंकज जायसवाल, पृथ्वी पाल रावत, सचिव जुबैर मोहम्मद, कुंदन बिष्ट, ललित रावत, हिमांशु शाही, रोहित मालीवाल, मनीष गौनी, राजा राणा, दीपक बिष्ट, मयंक सांगुड़ी, सचिन राणा आदि मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर भी लगेगा
महोत्सव के संरक्षक हरीश पांडे ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के बीच ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। जिसमें करीब 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।