सामान्य जेल से निकाल कर किशोर को भेजा बाल सुधार गृह, कुंडा थाना पुलिस ने नाबालिग को भेज दिया था जेल
शिकायत के बाद पुलिस ने एक बार फिर मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपित किशोर निकला। इसके बाद उसे बाल सुधार ग्रह रुद्रपुर भेज दिया गया है। विवेचक कुंडा थाने की एसआइ सुप्रिया नेगी ने किशोर को बाल सुधार गृह भेजे जाने की पुष्टि की है।
जागरण संवाददाता, काशीपुर : पुलिस ने अपनी गलती सुधारते हुए सामान्य जेल भेजे गए किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है। अब वह बाल सुधार गृह में रहेगा। थाना कुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करनपुर निवासी कल्लू सिंह ने अपने अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा था कि एक अप्रैल को उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसे उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।
पुलिस की ओर से घटना 23 दिसंबर 2020 की दिखाई गई। हाईस्कूल मार्कशीट के अनुसार उसके बेटे की जन्मतिथि एक अप्रैल 2004 है। जिससे यह पता चलता है कि घटना के समय वह 16 साल 11 महीने 22 दिन का था। उन्होंने कहा कि उसके बेटे ने एएन झा इंटर कॉलेज करनपुर से हाईस्कूल की परीक्षा 2019 में पास की थी। पत्र में आरोप लगाया कि उसकी ओर से पुलिस को उसके बेटे के नाबालिग होने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद उसके बेटे का रिमांड किशोर न्याय बोर्ड रुद्रपुर से न लेकर पाॅक्सो कोर्ट रुद्रपुर से लिया गया।
इस घटना से किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम 2016 का उद्देश्य ही समाप्त होने की आशंका है। विवेचना अधिकारी ने इस मुकदमे में किशोर का उत्पीड़न कर क्रूरता दिखाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक बार फिर मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपित किशोर निकला। इसके बाद उसे बाल सुधार ग्रह रुद्रपुर भेज दिया गया है। विवेचक कुंडा थाने की एसआइ सुप्रिया नेगी ने किशोर को बाल सुधार गृह भेजे जाने की पुष्टि की है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें