Move to Jagran APP

देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में होंगे वक्री, राजनीतिक बदलाव के प्राकृतिक आपदा की रहेगी संभावना

देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के उल्टी दिशा में बढ़ने को वक्री कहा गया है। बृहस्पति 14 सितंबर को एक राशि पीछे यानी फिर से अपनी नीच राशि मकर में आ जाएंगे और 19 नवंबर तक इसी में रहेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 07:26 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 05:59 PM (IST)
देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में होंगे वक्री, राजनीतिक बदलाव के प्राकृतिक आपदा की रहेगी संभावना
देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में होंगे वक्री, राजनीतिक बदलाव के प्राकृतिक आपदा की रहेगी संभावना

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के उल्टी दिशा में बढ़ने को वक्री कहा गया है। बृहस्पति 14 सितंबर को एक राशि पीछे यानी फिर से अपनी नीच राशि मकर में आ जाएंगे और 19 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद फिर से कुंभ राशि में इस ग्रह का प्रवेश होगा। बृहस्पति की चाल में बदलाव से देश में राजनैतिक, प्राकृतिक व सामाजिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

loksabha election banner

श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से आंधी और देश के कुछ हिस्सें में खूब बारीश होगी। निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बनेगी। उत्तरी राज्यों में प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं। प्राकृतिक आपदा, भूकंप, अग्निकांड या तूफान से भी लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। देश की राजनीति में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं।

धर्म, आध्यात्म के कारक हैं गुरु

देव गुरु को सर्वाधिक शुभ और जल्दी फल देने वाला माना गया है। गुरु ग्रह को धर्म, अध्यात्म, धन, ज्ञान व सत्कर्म का कारक माना जाता है। यह विवाह व सुखी दाम्पत्य जीवन का भी कारक ग्रह है। देवगुरु धनु व मीन राशि के स्वामी है। डा. नवीन जोशी के मुताबिक गुरु पंचम दृष्टि से मिथुन, सप्तम से सिंह व नवम से तुला को देख रहे हैं। इन तीनों राशियों के लिए ये मंगलकारी रहेंगे। लोगों का संगीत, कला व औषधि निर्माण व अनुसंधान आदि क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

राशियों पर रहेगा असर

बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए फायदेमंद समय रहेगा। विद्या में सफलता तो मिलेगी साथ ही धन लाभ के भी शुभ योग हैं। विवाह व संतान के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को काम मिल सकता है। कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन लोगों के कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन वो पूरे भी होंगे। खर्चा बढ़ेगा। सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मिथुन व मकर राशि वाले लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.