Move to Jagran APP

चर्चित शिकारी जॉय हुकिल ने 40वें आदमखोर का किया शिकार, पिथौरागढ़ में मासूम को खाने वाला तेंदुआ ढेर

पिथौरागढ़ जिले के बेरनाग में छह साल की मासूम को निवाला बनाने वाले आतंक के पर्याय बने आदमखोर तेंदुआ ढेर कर दिया गया है। बीती देर रात चर्चित शिकारी जॉय हुकिल की बंदूक से निकली एक ही गोली से आदमखोर मारा गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 11:29 PM (IST)
चर्चित शिकारी जॉय हुकिल ने 40वें आदमखोर का किया शिकार, पिथौरागढ़ में मासूम को खाने वाला तेंदुआ ढेर
चर्चित शिकारी जॉय हुकिल ने 40वें आदमखोर का किया शिकार, पिथौरागढ़ में मासूम को खाने वाला तेंदुआ ढेर

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ जिले के बेरनाग में छह साल की मासूम को निवाला बनाने वाले आतंक के पर्याय बने आदमखोर तेंदुआ ढेर कर दिया गया है। बीती देर रात चर्चित शिकारी जॉय हुकिल की बंदूक से निकली एक ही गोली से आदमखोर मारा गया। जॉय ने जीवन के 40वें आदमखोर को ढेर किया है।

loksabha election banner

बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में आदमखोर तेंदुआ सक्रिय था। बीते माह सात अक्टूबर को तेंदुआ ने भट्टी गांव मेंं सायं साढ़े छह बजे भगत राम की छह वर्षीय पुत्री हिमानी को मारा था। घर के बाहर घात लगाए तेंदुआ ने हिमानी के घर से दरवाजे से उठाया था। परिजनों द्वारा हो हल्ला मचाए जाने पर आसपड़ोस के लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला था। इस घटना के बाद गांव में बच्ची के परिजनों सहित ग्रामीण दहशत में थे। इस बीच एक युवती पर भी तेंदुआ ने झपट्टा मारा था।

इस घटना के बाद तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया लेकिन आदमखोर पिंजरे में नहीं फंसा। विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रह्रा था । जिसे देखते हुए वन विभाग ने बीते दिनों तेंदुए को आदमखोर घोषित किया और शिकारी तैनात कर दिया। राज्य के प्रमुख शिकारी जॉय हुकील अपने सहायक के साथ तेंदुए को मारने पहुंचे। शिकारी जॉय हुकील अपने साथियों के साथ घटनास्थन पर डेरा डाले हुए थे। रविवार रात्रि लगभग नौ बजकर बीस मिनट पर जब सर्च लाइट के माध्यम से गश्त की जा रही थी तो तेंदुआ दिखाई दिया। मंजे हुए शिकारी जॉय हुकील ने एक ही गोली में उसे ढेर कर दिया।

जॉय हुकील ने बताया कि आदमखोर तेंदुआ सात साल की मादा है और उसकी लंबाई भी सात फीट है और उसके जबड़े में चोट थी। तेंदुए के मारे जाने की पुष्टि करते हुए वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ सात अक्टूबर को जिस स्थान पर उसने घटना को अंजाम दिया था उसी स्थल के आसपास नजर आ रहा था। जिसे देखते हुए इस स्थान पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

रेंजर चंदा महरा ने बताया कि तेंदुए को लेकर ग्रामीणों को लगातार जागरू क किया जा रहा था। रविवार की रात आदमखोर ढेर कर दिया गया है। तेंदुए के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। तेंदुएके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गश्त लगाने वाले वन कर्मियों में डिप्टी रेंजर हरीश चंद्र सती, गंगा सिंह बोरा, हयात सिंह रावत, दिनेश चौहान, राजेंद्र कार्की ,ज्योति वर्मा, पुलिस थाने से सुरेंद्र दानू , मोहन रसवाल और उपेंद्र मेहता आदि शामिल थे।

शिकारी जॉय हुकील का चालीसवां शिकार

बेरीनाग के भट्टी गांव में मारा गया आदमखोर तेंदुए प्रदेश के मशहूर शिकारी जॉय हुकील का चालीसवां शिकार है। इससे पूर्व उन्होंने जिले में मुवानी घाटी में भी एक आदमखोर को मारा था। शिकारी जॉय हुकील ने कहा कि मारा गया तेंदुए आदमखोर है। इसकी पुष्टि की गई । उन्होंने कहा कि उनके व उनकी टीम द्वारा तेंदुए के आदमखोर होने की पुष्टि की गई। उसका जबड़ा कमजोर था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.