Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : मौसम ले रहा है करवट, जानिए कब से हो सकती है बारिश

Kumaon Weather News Update दिसंबर पहले सप्ताह मौसम में बदलाव आ सकता है। इसके प्रभाव से दिसंबर की शुरुआती दो-तीन दिनों में कुमाऊं के कुछ हिस्सों में बादल छाने से लेकर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:33 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:33 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : मौसम ले रहा है करवट, जानिए कब से हो सकती है बारिश
Kumaon Weather News Update : दिसंबर शुरुआत में कुछ जगह हो सकती है हल्की बारिश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : अरब सागर में चक्रवाती हवाओं की वजह से बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र की वजह दिसंबर पहले सप्ताह मौसम में बदलाव आ सकता है। इसके प्रभाव से दिसंबर की शुरुआती दो-तीन दिनों में कुमाऊं के कुछ हिस्सों में बादल छाने से लेकर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अरब सागर में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इसका हल्का असर पिथौरागढ़, बागेश्वर व नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

loksabha election banner

प्रमुख स्टेशनों का अधिकतम तापमान

नैनीताल             14.3 डिग्री

अल्मोड़ा              22.7 डिग्री

मुक्तेश्वर            17.6 डिग्री

लोहाघाट             17.7 डिग्री

चम्पावत             18.0 डिग्री

पिथौरागढ़           19.7 डिग्री

बागेश्वर              23.6 डिग्री

हल्द्वानी            23.7 डिग्री

पंतनगर             25.6 डिग्री

दिन के तापमान में भी आने लगी कमी

कुमाऊं में ठंड का असर बना हुआ है। चम्पावत में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। नैनीताल और अल्मोड़ा भी भी अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। सुबह व शाम के समय लोग घरों से निकलने में बचने लगे हैं। रात्रि के लिहाज से हल्द्वानी में सबसे अच्छा मौसम है। यहां रात्रि का तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। इधर, धीरे-धीरे दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है। शनिवार को सबसे अधिक तापमान पंतनगर का रहा। नैनीताल में दिन का तापमान 14 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।

एक नजर न्यूनतम तापमान पर

नैनीताल            6.8 डिग्री

अल्मोड़ा            4.9 डिग्री

मुक्तेश्वर          6.2 डिग्री

लोहाघाट           2.2 डिग्री

चम्पावत           2.5 डिग्री

पिथौरागढ़         6.0 डिग्री

बागेश्वर            9.6 डिग्री

हल्द्वानी          14.8 डिग्री

पंतनगर           11.5 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.