Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह और उनकी पत्नी दिल्ली सड़क हादसे में घायल nainital news

अंतरराष्ट्रीय छायाकार नैनीताल निवासी पद्मश्री अनूप साह व उनकी पत्नी दिल्ली में सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों का दिल्‍ली के ही कैलाश हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:32 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह और उनकी पत्नी दिल्ली सड़क हादसे में घायल nainital news
अंतरराष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह और उनकी पत्नी दिल्ली सड़क हादसे में घायल nainital news

नैनीताल, जेएनएन : अंतरराष्ट्रीय छायाकार नैनीताल निवासी पद्मश्री अनूप साह व उनकी पत्नी दिल्ली में सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों का दिल्‍ली के ही कैलाश हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पद्मश्री साह की पत्नी अमेरिका में बेटी के ससुराल गई थीं। मंगलवार रात लौटीं तो उन्हें लेने के लिए साह दिल्ली गए थे। लौटने के दौरान ही हादसा हो गया।

loksabha election banner

फोटोग्राफर अनूप शाह का पूरा जीवन पर्वतारोहण, पर्यावरण संरक्षण और फोटोग्राफी के लिए समर्पित रहा है। 350 से ज्यादा उनके फोटोग्राफ्स को पुरस्कार मिल चुका है, जबकि 3500 से ज्यादा फोटोग्राफ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का हिस्सा बन चुके हैं। अनूप शाह कई ट्रैकिंग अभियानों में शामिल रह चुके हैं, उन्होंने छह दुर्गम चोटियों पर सफल आरोहण किया है। स्वभाव से बेहद शांत अनूप शाह को उत्तराखंड के पर्यावरण और जैव विविधता की गहरी जानकारी है। उन्हें हिमालय, यहां की वनस्पतियों और जैव विविधता का इन्साइक्लोपिडिया कहा जाता है। वो पर्यावरण संरक्षण के लिए समय-समय पर मुहिम चलाते रहे हैं। उत्तराखंड की जड़ी-बूटियों और बुग्यालों को बचाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है।

यह भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाले के मुख्य आरोपित संयुक्त निदेशक नौटियाल की जमानत मंजूर 

यह भी पढ़ें : ससुराल की संपत्ति हड़पने के लिए जीजा ने साले की हत्‍या को दी थी पांच लाख की सुपारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.