सर्दी आते ही रिश्तों को गर्माहट देने की मुहिम शुरू, बेहसारों की मदद में आप भी करें याेगदान
जय जननी जय भारत संस्था से जुड़े युवाओं ने गर्म कपड़े कंबल और अन्य सामान लेकर जरूरतमंदों तक पहुँचा रहे है। टीम में मुख्या सभासद मनोज जगाती ने लोगों से जरूरतमंदो की सहायता के लिए गर्म कपड़े दान करने की अपील भी की है।
नैनीताल, जेएनएन: जाड़ों का मौसम शुरू होते ही लोगो ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है, लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी इन जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे है। ऐसे में शहर की जय जननी जय भारत संस्था से जुड़े युवाओं ने अनूठी पहल की है। यह युवा लोगों से अतिरिक्त गर्म कपड़े, कंबल और अन्य सामान लेकर जरूरतमंदों तक पहुँचा रहे है। युवाओं की इस पहल की शहरवासी भी खूब सराहना कर रहे है। टीम में मुख्या सभासद मनोज जगाती ने लोगों से जरूरतमंदो की सहायता के लिए गर्म कपड़े दान करने की अपील भी की है।
अक्टूबर की विदाई होते होते शहर में ठंड भी बढ़ने लगी है। ठंड से राहत देने के लिए जहां गर्म कपड़ों के बाजार सज चुके है। वहीं लोगों ने भी गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है, लेकिन शहर में कई लोग ऐसे भी है जो नए कपड़े और ठंड से निजात पाने के अन्य संसाधन जुटा पाने में असमर्थ है। कोरोना काल मे तो कई लोगों की स्थिति और भी दयनीय हो गयी है। इस सबके बीच जय जननी जय भारत की टीम जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने को जुट गई है। संस्था सदस्य सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि समृद्ध लोगों से गर्म कपड़े और कंबल इत्यादि एकत्रित किये जा रहे है। जल्द इस सामान को जरूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा।
इन नंबरों पर फोन कर दान करे सामान
- मनोज साह जगाती-8477817678- 9720948686- 8534817678
-परवेज़ आलम-7466912005
-जीशान अली-7906811675
-पंवन-7579438404
-वैभव-817144520
-मनोज कुँवर-9759305029
-प्रियांशू-9456779860
- युवी- 7060685740
सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी
सभासद मनोज जगाती कई वर्षों से शहर के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते आ रहे हैं। वह जय जननी जय भारत से जुड़े युवाओं व अन्य लोगों के साथ मिलकर हर रविवार शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते है। इस काम को वह बीते आठ वर्षों से करते आ रहे है। वही बरसात में पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वह लोगों को प्रेरित कर रहे है। इसके अलावा पूरे लाकडाउन के दौरान उनके द्वारा पुलिसकर्मियों व कोरोना ड्यूटी कर रहे लोगों को निशुल्क चाय वितरित की गई।