किच्छा में दुपट्टे का फंदा लगाकर महिला ने लगाई फांसी
लक्ष्मी आयु 30 वर्ष पत्नी शिव कुमार पुलभटटा में किराये पर कमरा लेकर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति शिवकुमार बागेश्वर में काम करता है। इस दौरान लक्ष्मी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी लगा कर लटक गई।
जागरण संवाददाता, किच्छा : दुपट्टे का फंदा लगा महिला ने आत्महत्या कर ली। बच्चों के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसको नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्वजनों को सूचना दे शव को सील कर मोरचरी भिजवा दिया।
बिसलपुर पीलीभीत निवासी लक्ष्मी आयु 30 वर्ष पत्नी शिव कुमार पुलभटटा में किराये पर कमरा लेकर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति शिवकुमार बागेश्वर में काम करता है। वह एक सप्ताह पूर्व ही बागेश्वर गया था। सोमवार सायं बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान लक्ष्मी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी लगा कर लटक गई। बच्चों ने जब मां को कमरे में लटके देखा तो उन्होंने घबरा कर शोर मचाना शुरु कर दिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस पड़ोस के लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने जब लक्ष्मी को लटके देखा तो आनन फानन में उसका फंदा खोल कर नीचे उतारा, लेकिन तब तक लक्ष्मी दम तोड़ चुकी थी।
पड़ोसियों की सूचना पर एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ले पति को बागेश्वर में सूचित करने के साथ ही मृतका के मायके में भी सूचित कर दिया। मृतका के भाई के देर रात व पति के मंगलवार तक पहुंचने की संभावना है। उसके बाद ही लक्ष्मी के फांसी पर लटकने के कारण पर से पर्दा उठ पाएगा।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें