Move to Jagran APP

Uttarakhand Chunav 2022 : भाजपा में पूर्व बागी पार्टी में शामिल हुए तो हो सकती है बगावत

जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मान मनोबल कर रहे हैं। वहीं बागी रहे इन कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनपने लगा है। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल इन बागी रहे कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:12 PM (IST)
Uttarakhand Chunav 2022 : भाजपा में पूर्व बागी पार्टी में शामिल हुए तो हो सकती है बगावत
कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल इन बागी रहे कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भाजपा में पूर्व में बगावत करने वाले नेता अब पार्टी में वापसी के लिए छटपटा रहे हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मान मनोबल कर रहे हैं। वहीं बागी रहे इन कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनपने लगा है। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल इन बागी रहे कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है।

loksabha election banner

बीते सोमवार को भाजपा ने दो निष्कासित नवीन परिहार व गोङ्क्षवद लाल साह को पार्टी में वापसी कराई। बताया जा रहा है कि इसके बाद कुछ अन्य ने भी पार्टी में वापसी के लिए सिफारिश करनी प्रारंभ की। उन्होंने इसके लिए कुछ पदाधिकारियों को राजी भी कर दिया। कुछ उनकी वापसी की पैरवी करने लगे हैं। इसकी भनक लगते ही कई अन्य कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व बागियों की तरफ से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विधायक व जिला इकाई की आलोचना की जाती रही है।

गत विधानसभा चुनाव व नगर पालिका चुनाव में भी पार्टी के खिलाफ खुलेआम प्रचार किया। उनकी वापसी किसी कीमत में सहन नहीं की जाएगी। कहा कि यदि इन्हें पार्टी ने वापस लिया तो इससे समर्पित व संगठन के लिए जी जान से जुटे नेताओं का अपमान माना जाएगा। इससे उनका मनोबल टूटेगा। जिस पर पार्टी ने फिलहाल इन पूर्व भाजपाइयों की वापसी का निर्णय त्याग दिया है। इधर, जिलाध्यक्ष शिव ङ्क्षसह बिष्ट ने कहा कि भाजपा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। कोई भी फैसला वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.