Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में नए साल पर हुड़दंगियों पर शिकंजा, पुलिस ने नौ लोगों पर की कार्रवाई

ठंड के बावजूद पुलिस की टीम जगह-जगह पर मुश्तैद रही। रात भर एल्कोमीटर से चालकों की चेकिंग की गई। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना घट सके। दस बजे बाद डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। कुछ जगहों पर हुड़दगियों पर पुलिस न कार्रवाई भी की।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 06:48 PM (IST)
अल्मोड़ा में नए साल पर हुड़दंगियों पर शिकंजा, पुलिस ने नौ लोगों पर की कार्रवाई
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही हुई।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: थर्टी फर्स्ट के बीच पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ भी जमकर कार्रवाई की। मुख्यालय में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। थर्टी फर्स्ट पर बीते शुक्रवार को मुख्यालय समेत क्षेत्र भर में पुलिस मुस्तैद रही। यहां करबला, मालरोड, टैक्सी स्टैंड तिराहा, शिखर तिराहा आदि स्थानों में पुलिस ने नशे में हुड़दंग मचाने समेत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ठंड के बावजूद पुलिस की टीम जगह-जगह पर मुश्तैद रही। रात भर एल्कोमीटर से चालकों की चेकिंग की गई। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना घट सके। दस बजे बाद डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।

prime article banner

कुछ जगहों पर हुड़दगियों पर पुलिस न कार्रवाई भी की। पुलिस ने बाड़ेछीना निवासी प्रकाश तिवारी, हल्द्वानी के बिंदुखत्ता निवासी किशन मेहता, पातालदेवी निवासी किरन आर्या, पुलिस लाइन निवासी सरस्वती आर्या, बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी गोविंद राम, धारानौला निवासी आनंद सिंह बोरा, करबला निवासी पंकज सिंह खंपा, पिथौरागढ़ निवासी उमेश कुलपति, पिथरागढ़ निवासी रोहित धामी को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार किया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही हुई। शांतिपूर्वक नए साल का जश्न मनाया गया। कुछ जगहों पर शांति व्यवस्था के लिए कार्रवाई भी की गई।

नए साल पर भी गरजे राजस्व उप निरीक्षक

अल्मोड़ा: नए साल के पहले दिन शनिवार को भी राजस्व उप निरीक्षकों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अब तक मांग पूरी नहीं होने पर कड़ा रोष जताया। राजस्व सेवक संघ के आह्वान पर राजस्व उप निरीक्षकों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को दसवें दिन नए साल पर भी राजस्व उप निरीक्षकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। जिसके चलते नए साल के पहले दिन भी उन्हें आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत किए जाने, समान कार्य समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ देने समेत चार सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस मौके बलवंत सिंह देवली, हितेंद्र प्रसाद टम्टा, कैलाश चंद्र बिष्ट, बलवंत नाथ, मनीष कुमार टम्टा, कुलदीप जोशी, महेंद्र प्रकाश, संतोष सिंह बिष्ट, भगवती बिष्ट, कमला बिष्ट आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.