Move to Jagran APP

2017 में लालकुआं में हुआ था सबसे अधिक 72.37 प्रतिशत मतदान, नैनीताल में सबसे कम

2017 के विधानसभा चुनाव के आधार पर जिले की छह विधानसभा सीटों के आंकड़े देखें तो सबसे अधिक मतदान लालकुआं में हुआ था। वहां पर 72.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। सरोवर नगर नैनीताल में सबसे कम मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान बढ़ाने के लिए जोर लगाया है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 03:56 PM (IST)
2017 में लालकुआं में हुआ था सबसे अधिक 72.37 प्रतिशत मतदान, नैनीताल में सबसे कम
जितना अधिक मतदान होगा, हमारे लोकतंत्र के लिए उतना ही अच्छा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भले ही कितने ही प्रयास किए जाते हैं, लेकिन उम्मीद के अनुसार मतदान नहीं होता है। अगर 2017 के विधानसभा चुनाव के आधार पर जिले की छह विधानसभा सीटों के आंकड़े देखें तो सबसे अधिक मतदान लालकुआं में हुआ था। वहां पर 72.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। सरोवर नगर नैनीताल में सबसे कम मतदान हुआ। पिछले बार की इस तरह की स्थिति तो ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर लगाया है।

loksabha election banner

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की ओर से जिले में मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया है। अलग-अलग माध्यमों से लोगों को वोट की अपील की जा रही है। बुजुर्ग व बीमार मतददाता भी लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी कर सकें। इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि युवा, बुजुर्ग, महिला सभी को वोट देना चाहिए । जितना अधिक मतदान होगा, हमारे लोकतंत्र के लिए उतना ही अच्छा है। हमें अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए।

वर्ष 2017 का आंकड़ा

विधानसभा क्षेत्र     कुल वोट       मतदान      प्रतिशत

लालकुआं           111965         81029     72.37

रामनगर       108910             77563      71.22

हल्द्वानी        140407         94312           67.17

भीमताल        96683            61373         63.48        

कालाढूंगी      148431          102104        68.79

नैनीताल          108069        61484          56.89


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.