Move to Jagran APP

दहेज के लिए स्वजनों की प्रताड़ना से आहत होकर विवाहिता ने कर कर ली थी खुदकुशी, पति और सास गिरफ्तार

पुलिस ने नव विवाहिता की हत्या के आरोप में मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। छह जून को ग्राम पंचायत राईकोट महर के जोडिय़ा तोक निवासी 22 वर्षीय किरन देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाथरूम में फांसी लगा ली थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:09 PM (IST)
दहेज के लिए स्वजनों की प्रताड़ना से आहत होकर विवाहिता ने कर कर ली थी खुदकुशी, पति और सास गिरफ्तार
दहेज के लिए स्वजनों की प्रताड़ना से आहत होकर विवाहिता ने कर कर ली थी खुदकुशी, पति और सास गिरफ्तार

चम्पावत, जागरण संवाददाता : पुलिस ने नव विवाहिता की हत्या के आरोप में मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। छह जून को ग्राम पंचायत राईकोट महर के जोडिय़ा तोक निवासी 22 वर्षीय किरन देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाथरूम में फांसी लगा ली थी। मृतका के पिता ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

खेतीखान के डिग्डवाल गांव निवासी राजेन्द्र सिंह बोहरा पुत्र हयात सिंह बोहरा ने छह जून को ही मृतका के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पुत्री किरन का विवाह 10 मार्च 2021 को निर्वाचन कार्यालय चम्पावत में नौकरी करने वाले लोहाघाट के राईकोट गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र स्व. केशर सिंह के साथ हुआ था। छह जून की रात 12:40 बजे उसके पति कुलदीप द्वारा फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी का स्वास्थ्य खराब हो गया है। जिसे उपचार के लिए लोहाघाट सरकारी अस्पताल लाया गया है। रात में ही डेढ़ बजे दुबारा फोन कर उसकी बेटी की मृत्यु होने की सूचना दी गई।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि पांच जून को रात 9:41 बजे उसकी बेटी से उसकी फोन पर बात हुई थी। उसने अपने आप को पूरी तरह स्वस्थ्य होने की बात बताई थी। कहा था कि उसकी सास 50 वर्षीय हीरा देवी पत्नी स्व. केशर सिंह उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करती है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 304 बी आईपीसी व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना सीओ अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई। जांच में मृतका के पति 26 वर्षीय कुलदीप बिष्ट एवं उसकी सास हीरा देवी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सोमवार को दोनों को न्यू पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई चल रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.