Move to Jagran APP

kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगह पर आज हो सकती है बूंदाबांदी, गर्मी से नहीं म‍िलेगी राहत

kumaon Weather News Update कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। हालांकि तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम में आंशिक बदलाव की उम्मीद है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 07:38 AM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 07:38 AM (IST)
kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगह पर आज हो सकती है बूंदाबांदी, गर्मी से नहीं म‍िलेगी राहत
kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगह पर आज हो सकती है बूंदाबांदी, गर्मी से नहीं म‍िलेगी राहत

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : kumaon Weather News Update : कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। हालांकि तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम में आंशिक बदलाव की उम्मीद है। कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में आंशिक बदलाव के बाद भी तापमान में किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। विशेषकर मैदानी इलाकों में पारा 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

27 से फिर बदल सकता है मौसम

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चटक धूप निकलने से तापतान में तेजी आएगी। गुरुवार 27 मई से मौसम में आंशिक बदलाव दिखाई देगा। इस दौरान कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जून पहले सप्ताह से तापमान में और तेजी देखने को मिल सकती है।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन       अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी      35.2            21.5

नैनीताल      25.0           12.0

मुक्तेश्वर      20.7            13.2

अल्मोड़ा      27.2           15.6

चम्पावत      25.0           11.6

पिथौरागढ़    28.2           14.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.