Move to Jagran APP

Holi Celebration 2021: शहर में आज होली की धूम, जानें कहां कहां मचेगी होली की धूम

एकादशी से खड़ी होली की शुरुआत हो जाती है। दिन बढऩे के साथ होली अपने चरम पर पहुंचने लगती है। मुख्य होली को दो दिन शेष रहे गए हैं। ऐसे में होली का उत्साह उमंग हिलोरे मार रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 12:20 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 12:20 PM (IST)
Holi Celebration 2021: शहर में आज होली की धूम, जानें कहां कहां मचेगी होली की धूम
शनिवार को हल्द्वानी में कई जगह होली के आयोजन होने वाले हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : फाल्गुन एकादशी से खड़ी होली की शुरुआत हो जाती है। दिन बढऩे के साथ होली अपने चरम पर पहुंचने लगती है। मुख्य होली को दो दिन शेष रहे गए हैं। ऐसे में होली का उत्साह, उमंग हिलोरे मार रहा है। शनिवार को हल्द्वानी में कई जगह होली के आयोजन होने वाले हैं। आइये नजर डालते हैं प्रमुख कार्यक्रमों पर..

loksabha election banner

होली के जरिये नशा मुक्ति का संदेश

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर सामाजिक आयोजनों का स्थल रहा है। युवाओं की ओर से शनिवार को यहां होली महोत्सव आयोजित किया गया है। रंगबंध उत्सव के जरिये नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा। यहां खाने में आलू के गुटके, भांग की चटनी, ठंडाई व जलजीरा आदि वितरित किया जाएगा।

वैश्य महासभा की होली

वैश्य महासभा व उसके सहयोगी संगठनों की ओर से रामपुर रोड क्रिस्टल शुभ सागर लॉन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होने वाले आयोजन में होली गीत संगीत के साथ खानपान के व्यंजन रहेंगे।

फूलों की होली खेलेंगे महाराज के भक्त

कुसुमखेड़ा हरिनगर स्थित श्री सतपाल महाराज आश्रम में दोपहर एक से शाम चार बजे तक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। अबीर गुलाल के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। इसके अलावा साप्ताहिक भजन कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आश्रम संचालक महात्मा सत्यबोधानंद ने भक्तों ने पहुंचने की अपील की है।

आश्रय सेवा समिति

समिति की ओर से चौफुला चौराहे पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। आश्रम संचालक प्रकाश चंद्र डिमरी ने बेटी यशस्वी के दूसरे जन्मदिन पर होली मिलन समारोह व भोज का आयोजन किया है। आयोजन अपराह्न 2 बजे तक चलेगा।

यहां सजेगी महिलाओं की महफिल

हिमालय संगीत शोध समिति मुखानी में शाम चार बजे से महिलाओं की होली आयोजित की गई है। महिलाएं होली गीतों की प्रस्तुति के साथ स्वांग रचेगी। यहां आलू के गुटके, भांग की चटनी, पापड़ आदि परोसा जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.