नागपंचमी विशेष: नागाधिराज के रूप में सुशोभित है हिमालयी क्षेत्र, नाग जाति का कुमाऊं पर रहा है शासन
पौराणिक व एतिहासिक रूप से यहां यक्ष गंधर्व नाग किरात हुण आदि कई जातियों ने शासन किया। पौराणिक रूप से नागों की उत्पत्ति 1800 साल पूर्व मानी जाती है।
बागेश्वर, चंद्रशेखर द्विवेदी : उत्तराखंड में प्रागैतिहासिक काल से ही मानव जातियों का अस्तित्व था। पुरातत्व की खोज में लखुउड्यार, ग्वारखा गुफा, फलसीमा, हुडली, मलारी आदि गांवों में कई तरह के मिले अवशेष इसकी पुष्टि भी करते हैं। पौराणिक व एतिहासिक रूप से यहां यक्ष, गंधर्व, नाग, किरात, हुण आदि कई जातियों ने शासन किया। पौराणिक रूप से नागों की उत्पत्ति 1800 साल पूर्व मानी जाती है। खसों के उद्भव के बाद नाग जाति का पतन हो गया लेकिन, इनका कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं है। ईसा से चौथी सदी तक कुणिंद जाति के शासन के इतिहास की जानकारी मिलती है। कुणिंद के बाद यहां शक, कुषाण, काॢतकेयपुर, निबंर, सलोणादित्य, पाल, चंद, गोरखा व अंग्रेजी शासकों का राज रहा।
महाभारत काल में पूरे भारत वर्ष में नागा जातियों के समूह फैले हुए थे। विशेष तौर पर हिमालय की पर्वत श्रेणियों से सटे इलाकों असम, मणिपुर, नागालैंड, उत्तराखंड तक इनका प्रभुत्व था। ये लोग सर्प पूजक होने के कारण नागवंशी कहलाए। कुछ विद्वान मानते हैं कि नाग जाति हिमालय के उस पार यानि तिब्बत की थी। तिब्बती भी अपनी भाषा को नागभाषा कहते हैं। कश्मीर का अनंतनाग इलाका नागों का मूल था। कांगड़ा, कुल्लू व कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में नाग ब्राह्मणों की एक जाति आज भी मौजूद है। नाग वंशावली में शेषनाग को नागों का प्रथम राजा माना जाता है। शेषनाग को ही अनंत नाम से भी जाना जाता है। इसी तरह आगे चलकर शेष के बाद वासुकि हुए फिर तक्षक और पिंगला। पिंगला या पिंगली नाग जाति का पूरे हिमालयी क्षेत्र में आधिपत्य रहा। नाकुरी क्षेत्र को मानसखंड में नागपुरी कहा गया।
उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित नाग मंदिर
कुणिंद पिंगलनाग मंदिर : बागेश्वर जिले के कांडा-कमेड़ीदेवी क्षेत्र में कभी नागों का आधिपत्य था। थल के नजदीक बरसायत गांव में ङ्क्षपगलनाग नामक एक सदाबहार नौला है। कहा जाता है कि इस नौले का पानी कभी नहीं सूखता, लेकिन चट्टानों की तलहटी में बने इस नौले के पानी को उपयोग में नहीं लाया जाता। पुराणों में वर्णित नागों के 11 मंदिर हैं। जिनमें से ङ्क्षपगली नाग पिथौरागढ़ जिले के पांखु गांव में घने जंगल के शिखर में स्थित है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि नाग देवता उन्हें संकट से उबारते हैं। द्वापर युग में कालिया नाग को जब यमुना नदी में भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध में पराजित किया तो वह अपने भाइयों धौलीनाग, बेरीनाग, फेणीनाग, वासुकिनाग, मूलनाग व अपने राजपुरोहित ङ्क्षपगलाचार्य आदि के साथ दशोली, गंगावली के निकट के पर्वत शिखरों में बस गया। यही ङ्क्षपगलाचार्य स्थानीय निवासियों द्वारा ङ्क्षपगल नाग देवता के रूप में पूजे गए।
धौलीनाग मंदिर : बागेश्वर जिले में विजयपुर की पहाडिय़ों के शीर्ष पर धौलीनाग मंदिर स्थित है। इस मंदिर को गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर और पाताल भुवनेश्वर से पर्यटन सर्किट द्वारा जोडऩे की घोषणा भी सरकार ने की थी। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान कृष्ण ने कालियानाग को यमुना छोड़कर चले जाने को कहा था, तो उसने उन्हें बताया कि उनके वाहन गरुड़ के डर के कारण ही वह यमुना में छुपा बैठा था। इस पर कृष्ण ने उसके माथे पर एक निशान बनाकर उसे उत्तर में हिमालय की ओर भेज दिया। कालियानाग कुमाऊं क्षेत्र में आया तथा शिव की तपस्या करने लगा। धवल नाग (धौलीनाग) को कालियानाग का सबसे ज्येष्ठ पुत्र माना जाता है। धवल नाग ने शुरू में कमस्यार क्षेत्र के लोगों को काफी परेशान किया। जिसके बाद लोगों ने उसकी पूजा करना शुरू कर दिया। ताकि वह उन्हें हानि न पहुंचाएं। लोगों के पूजन से उसके स्वभाव पर विपरीत असर पडऩे लगा और फिर उसने लोगों को तंग करने की जगह उनकी रक्षा करना शुरू कर दी।
फेणीनाग मंदिर : फेणीनाग मंदिर बागेश्वर जिले में स्थित है। यह कमेड़ी, दुदीला चैकोड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग में बागेश्वर से 45 किलोमीटर तथा कांडा से 10 किलोमीटर की दूरी पर घने देवदार और चीड़ के जंगलों के बीच शिखर में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर समुद्र स्तर से लगभग 2134 मीटर तथा सात हजार फीट ऊंचा है। फेणीनाग ङ्क्षपगलनाग के भाई हैं।
बेणीनाग मंदिर : पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग गांव में स्थित एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह नागमंदिर पेड़ों और छोटी घाटियों से घिरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि 14वीं शताब्दी में महाराष्ट्र के पंत यहां बसने के लिए आए थे तथा इस जगह पर उन्होंने बड़ी संख्या में विभिन्न रंगों के सांप देखे थे। यहां सांपों के लिए एक मंदिर बनवाया गया जिसका नाम 'नागमंदिर' रखा गया। यह नागमंदिर नागवेणी राजा बेनीमाधव द्वारा बनवाया गया था। यहां आने वाले यात्री समुद्रतल से 1350 मीटर ऊंचाई पर स्थित पाताल भुवनेश्वर भी देख सकते हैं।
----------------
इसके अलावा नाग मंदिर
कालीनाग मंदिर थल पिथौरागढ़
धुम्रीनाग मंदिर खपरचूला डीडीहाट
सुंदरीनाग मंदिर नापड़ तल्लाजोहार
हरिनाग रीमा मंदिर पचार के पपोली गांव
खरहरिनाग खरई बागेश्वर
महाभारत काल से ही नागों की इतिहास रहा है। खासकर हिमालयी राज्यों में। उत्तराखंड में भी नागों का आधिपत्य रहा है। हर जगह इनके मंदिर मिलते है। इसके देखकर लगता है कि यहां इनकी जड़ें मजबूत रही होंगी। इनके बारे में ज्यादा कुछ नही लिखा नही गया। - डॉ. हेम पांडे, इतिहासकार
यह भी पढ़ें