Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भारी हिमपात, थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद

गुरुवार को अधिकांश दुकानें बंद रही। इक्का दुक्का दुकानदारों ने भी दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बढ़ा लिए। दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों घरों में ही दुबके रहे। देर सायं मार्ग में फंसा ट्रक हटा लिया गया जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:38 PM (IST)
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भारी हिमपात, थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद
भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया है।

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। मुनस्यारी में जमकर हिमपात हुआ। कई निचले इलाके बर्फ से ढक गए हैं। भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी के चलते सीमांत में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में आसमान दिन भर बादलों से ढका रहा। हल्की बूंदाबांदी से तापमान में खासी गिरावट आ गई है। मुनस्यारी तहसील में रात भर बारिश के बाद सुबह हिमपात शुरू हुआ है। खलियाटाप और बेटुलीधार बर्फ से लकदक हो गया है। कालामुनि, भुजानी तक आधा फीट से अधिक बर्फ जमा है। बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में कई जगह बर्फ जमा हो जाने से यातायात बाधित हो गया। मार्ग में एक ट्रक फंस गया। कई वाहन पूरे दिन मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन मार्ग नहीं खुल पाया। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग की लोडर मशीन सड़क से हटाकर पुल निर्माण के कार्य में भेज दी गई है, जबिक स्नो कटर के चालक अवकाश पर है। मार्ग पर फंसे लोग बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहे हैं। मुनस्यारी में गुरूवार को न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज हुआ। कड़ाके की ठंड के चलते मुनस्यारी में जनजीवन अस्त व्यस्त है।

गुरुवार को अधिकांश दुकानें बंद रही। इक्का दुक्का दुकानदारों ने भी दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बढ़ा लिए। दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों घरों में ही दुबके रहे। देर सायं मार्ग में फंसा ट्रक हटा लिया गया जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इधर जिला मुख्यालय में भी सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। धूप नहीं खिलने से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया। ठंड के चलते बाजार सूने रहे। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते वायरल का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी जुकाम, बुखार से पीडि़त लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.