Move to Jagran APP

हरदा-गोदियाल के पास पहुंचेगा यूथ कांग्रेस में उभरे विवाद का मामला

हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। दो दिन के अंदर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर व जिले के 14 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:05 AM (IST)
हरदा-गोदियाल के पास पहुंचेगा यूथ कांग्रेस में उभरे विवाद का मामला
हरदा-गोदियाल के पास पहुंचेगा यूथ कांग्रेस में उभरे विवाद का मामला

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। दो दिन के अंदर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर व जिले के 14 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, अब प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि आज पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समक्ष पूरे मामले को रखा जाएगा। युकां पदाधिकारियों की मौजूदगी में शीर्ष नेतृत्व से मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस लंबे समय से दो गुटों में बंटी हुई है। 27 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मेन बाडी के एक पदाधिकारी हेमंत साहू को सौंप दी। जिसके बाद से पूरा विवाद खड़ा हो गया। जिले और नगर पदाधिकारियों ने साफ कहा कि नियुक्ति अवैध है। क्योंकि, वोटिंग के जरिये पूर्व में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है। यूथ कांग्रेस में सेलेक्ट नहीं बल्कि इलेक्ट फार्मूला चलता है।

जिसके बाद प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या से मामले की शिकायत हुई तो उन्होंने नियुक्ति पर रोक लगा दी। उसके बावजूद हेमंत साहू ने बुधवार को शहर में जुलूस निकाल अपना स्वागत कार्यक्रम किया। कांग्रेस कार्यालय में धन्यवाद सभा भी हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत अन्य लोग शामिल हुए। जिसके बाद मामला और बढ़ गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत का कहना है कि शुरू से तानाशाही रवैया अपनाने वाले प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष प्रभारी की बात भी नहीं मान रहे। इसलिए आज पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से संगठन में मनमर्जी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.