Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : मार्च की शुरुआत में 30 डिग्री के पार पहुंचेगा हल्द्वानी का तापमान, जानें किस वजह से बढ़ रहा पारा

कुमाऊं के मैदानी इलाकों में दोपहर के समय दस मिनट से अधिक धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है। सुबह व शाम के मौसम से भी ठंडक कम होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 07:19 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 07:19 AM (IST)
Nainital Weather Update : मार्च की शुरुआत में 30 डिग्री के पार पहुंचेगा हल्द्वानी का तापमान, जानें किस वजह से बढ़ रहा पारा
इस समय हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है। जिससे तापमान में तेजी देखी जा रही है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में दोपहर के समय दस मिनट से अधिक धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है। सुबह व शाम के मौसम से भी ठंडक कम होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़कर 30 डिग्री पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। फरवरी समाप्ति तक न्यूनतम तापमान दस डिग्री के स्तर को पार कर जाएगा। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है। जिससे तापमान में तेजी देखी जा रही है।

बीते सप्ताह भी बारिश ने किया निराश

बारिश के लिहाज से बीता सप्ताह भी निराश करने वाला रहा। बागेश्वर में 16.4 मिमी के सापेक्ष 5.6 मिमी बारिश हुई। पिथौरागढ़ में 16.4 मिमी के सापेक्ष 2.9 मिमी बारिश हुई। कुमाऊं के पांच जिलों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक जनवरी से 17 फरवरी के दौरान प्रदेश में सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश रिकार्ड की गई है। कम बारिश से नदियों का जलस्तर कम होने के साथ सिंचाई का संकट पैदा हो गया है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी            26.8           8.2

नैनीताल           15.0           6.0

मुक्तेश्वर           14.8           3.1

अल्मोड़ा           23.0           3.0

पिथौरागढ़        19.9            3.7

चम्पावत           17.0           1.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.