रुद्रपुर में उचक्कोंं ने महिला की चेन झपटने की कोशिश की, शोर होने पर फरार हुए बदमाश
रुद्रपुर में बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन झपटने का प्रयास किया। शोर होने पर लोगों ने उनका पीछा किया तो वह फरार हो गए। फिलहाल सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। टांजिट कैंप शास्त्री नगर निवासी महिला तीनपानी स्थित एक कंपनी में काम करती है।
रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन झपटने का प्रयास किया। शोर होने पर लोगों ने उनका पीछा किया तो वह फरार हो गए। फिलहाल सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। टांजिट कैंप, शास्त्री नगर निवासी महिला तीनपानी स्थित एक कंपनी में काम करती है। शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास वह पैदल ही कंपनी की ओर जा रही थी।
बताया जा रहा है कि गंगापुर रोड पर पहुंचते ही महिला के मोबाइल पर कॉल आई। इस पर वह मोबाइल पर बात करने लगी। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन झपटने का प्रयास किया। चेन झपटने में असफल होने पर बदमाश महिला को अकेला देख वापस मुडने लगे। यह देख महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के अलावा राहगीर एकत्र होने लगे। लोगों को आता देख बाइक सवार फरार हो गए। थानाध्यक्ष टांजिट कैंप ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।