Independence Day 2020: दीयों की रोशनी से जगमगाई भारत माता, अखंड भारत का दिया संदेश
हिंदू जागरण मंच की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया।
नैनीताल, जेएनएन : हिंदू जागरण मंच की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। शुक्रवार सायं मल्लीताल पंत पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की द्वारा अखंड भारत के मानचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने दीयोंं से अखंड भारत का मानचित्र बनाया। दीयोंं की रोशनी से जगमग यह नजारा देखने लायक था। मुख्य वक्ता बेटी बचाओ अभियान के प्रदेश संयोजक सचिन मेहता रहे। उन्होंने भारत के 1947 से पूर्व हुए सभी बंटवारे एवं तत्कालीन राजाओं एवं सरकारों की कमजोरी को कारण गिनाए और भविष्य में हिंदू समाज को संगठित कर फिर से अखंड भारत को प्राप्त करना संगठन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि देश ने हाल के वर्षों में खूब तरक्की की है। भारत िविभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह देश का गौरव बढ़ाने वाला क्षण है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पान सिंह बिष्ट, महामंत्री नवीन तिवारी, प्रदेश प्रचार प्रमुख हरीश राणा, भास्कर आर्या, वैभव चन्द्र, समीर राज, सार्थक गहतोड़ी, दिव्यांशु जोशी, शुभम प्रसाद, दीपक दास, संजय बिष्ट, तरुण नेगी, सुमित बिष्ट, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें