Move to Jagran APP

शुक्रवार व पुष्य नक्षत्र में होगी नव वर्ष की शुरुआत, खरीदारी के लिए बन रहा शुभ योग

शुक्रवार के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग खरीद और बिक्री के लिए शुभ माना गया है। शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र देव सुख-समृद्धि देने वाले हैं। इसलिए नए साल के पहले दिन पुष्य योग में ज्वेलरी प्रापर्टी वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 07:58 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 11:43 PM (IST)
शुक्रवार व पुष्य नक्षत्र में होगी नव वर्ष की शुरुआत, खरीदारी के लिए बन रहा शुभ योग
पुष्य व अभिजीत मुहूर्त के संयोग में की गई खरीदारी सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नव वर्ष नजदीक है। नए साल की शुरुआत शुक्रवार व पुष्य नक्षत्र के योग में होने जा रही है। वर्ष के पहले दिन सूर्य व बुध ग्रह की युति बुधादित्य योग बना रही है। शुक्रवार के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग खरीद और बिक्री के लिए शुभ माना गया है। शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र देव सुख-समृद्धि देने वाले हैं। इसलिए साल का पहला दिन शुभ रहेगा। नए साल के पहले ही दिन पुष्य योग में ज्वेलरी, प्रापर्टी, वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक जनवरी 2021 में दो बार पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। पहली जनवरी के बाद 28 जनवरी को भी पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरु पुष्य संयोग में किए गए कामों में सफलता मिलती है। इस दिन कोई भी शुभ काम शुरू किया जा सकता है।

loksabha election banner

अभिजीत मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा

पंडित डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक साल के पहले दिन पुष्य नक्षत्र के योग में खरमास के बावजूद अभिजित मुहूर्त में खास काम और खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन खरीदी करना शुभ व समृद्धि देने वाला रहेगा। पुष्य व अभिजीत मुहूर्त के संयोग में की गई खरीदारी सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।

खरमास में सूर्य उपासना से लाभ

पंडित मनोज तिवारी ने बताया कि सूर्य के धनु राशि में आने से 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो गया है। जिससे विवाह और अन्य मांगलिक काम नहीं हो सकते। खरमास में जमीन, मकान या वाहन खरीदारी की जा सकती है। इस दौरान सूर्य उपासना करना विशेष फलदायी बताया गया है।

यह भी पढ़ें : आइटी कंपनी में एकाउंटेंट रहे श्याम सुंदर विपदा को बनाया अवसर, गांव में शुरू चप्पल बनाने की फैक्ट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.