Move to Jagran APP

बागेश्वर जिले में चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की तैयारी

बागेश्वर में जिले में पुलिस ने बागेश्वर और कौसानी में चार तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बागेश्वर में पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे 980 ग्राम चरस बरामद हुई है। वहीं कौसानी में भी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 02:18 PM (IST)
बागेश्वर जिले में चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की तैयारी
बागेश्वर जिले में चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की तैयारी

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्वर में जिले में पुलिस ने बागेश्वर और कौसानी में चार तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बागेश्वर में पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे 980 ग्राम चरस बरामद हुई है। वहीं कौसानी में भी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पुलिस अदालत में पेश करेगी।

loksabha election banner

बैजनाथ कालिका मंदिर के पास गिरफ्तार

पुलिस ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। थाना प्रभारी जगदीश ढकरियाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान बैजनाथ कालिका मंदिर के पास संदिग्ध भूपेंद्र सिंह गढ़िया पुत्र हरीश सिंह निवासी फरसाली और आनंद सिंह पुत्र करम सिंह निवासी लीली से पूछताछ की गई। दोनों के कब्जे से क्रमश: 745 और 235 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोजग पंजीकृत किया गया है। क्षेत्राधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। टीम में उपनिरीक्षक गोविंद बल्लभ भट्ट, आरक्षी विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नवीन सिंह आदि शामिल थे।

कौसानी में स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके परिणाम भी बेहतर आने लगे हैं। कौसानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिमालय होटल कौसानी से 50 मीटर आगे राशिद पुत्र अब्दुल हनीद और मोहिद पुत्र खलील अहमद निवासी भौना, बहेड़ी, उत्तर प्रदेश को पूछताछ के लिए रोका। दोनों आरोपितों से क्रमश 09 ग्राम और 17 ग्राम कुल 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2,07000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा-08/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में थानाध्यक्ष निधि शर्मा, आरक्षी दीपक रावत, कुलदीप आर्य, प्रियंका शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.